प्रियम गर्ग एक भारतीय क्रिकेटर हैं और टीम में दाएं हाथ से बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं। 30 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मे प्रियम गर्ग को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020 के लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। प्रियम गर्ग ने साल 2018 में गोवा के खिलाफ रणजी पदार्पण में किया था, जिसमें उन्होंने शतक जड़ा था। अंडर-19 में भारत की कप्तानी करते हुए इंग्लैंड में वनडे ट्रॉफी का खिताब भी जीता। यहां आखिरी गेंद पर प्रियम गर्ग ने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया था। इसके अलावा भारत दौरे पर आई अंडर-23 बांग्लादेश टीम के खिलाफ की भारतीय अंडर-23 टीम की कप्तानी भी प्रियम गर्ग ने ही की। Read More
सनराइजर्स के प्रियम गर्ग और अब्दुल समद हों या रॉयल्स के कार्तिक त्यागी और रियान पराग, दोनों टीमों के युवा खिलाड़ियों पर सीनियर खिलाड़ियों के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण अतिरिक्त दबाव है। ...
शर्मा ने प्रियम गर्ग के साथ 77 रन की साझेदारी करके हैदराबाद को पांच विकेट पर 164 रन तक पहुंचाया। जवाब में तीन बार की चैम्पियन चेन्नई पांच विकेट पर 157 रन ही बना सकी। ...
प्रियम गर्ग की पारी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की पारी पर हावी रही। टीम को जीत दिलाने वाले प्रियम गर्ग के लिए यहां तक का सफर तय करना कतई आसान नहीं था। ...