पृथ्वीराज कपूर हिंदी समाचार | Prithviraj Kapoor, Latest News & Live Updates in Hindi | Hindi News (ताज़ा हिंदी समाचार) at Lokmatnews.in

लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
पृथ्वीराज कपूर

पृथ्वीराज कपूर

Prithviraj kapoor, Latest Hindi News

मशहूर फिल्म अभिनेता। पृथ्वी थिएटर के संस्थापक। पृथ्वीराज कपूर का जन्म तीन नवंबर 1906 को ब्रिटिश इंडिया के पंजाब प्रांत में हुआ था। पृथ्वीराज ने पेशावर में थिएटर की दुनिया से अभिनय की शुरुआत की। 1928 में वो बॉम्बे आ गये।  पृथ्वीराज कपूर ने मूक फिल्मों से अभिनय की शुरुआत की। भारत की पहली बोलती फिल्म आलम आरा में पृथ्वीराज कपूर को सहायक अभिनेता की भूमिका मिली थी। 1941 में आई सोहराब मोदी की फिल्म सिकंदर के लीड रोल में पृथ्वीराज को रातोंरात स्टार बना दिया। फिल्मों में सफलता हासिल करने के बावजूद पृथ्वीराज कपूर रंगमंच को नहीं भूले। 1944 में उन्होंने पृथ्वी थिएटर की स्थापना की। लेकिन आज पृथ्वीराज को जिस रोल के लिए सबसे ज्यादा याद किया 1960 में आई के आसिफ की फिल्म मुगल-ए-आजम के लिए किया जाता है। इस ऑल टाइम क्लासिक में पृथ्वीराज कपूर ने शहँशाह अकबर का यादगार रोल किया। पृथ्वीराज कपूर को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड,  पद्म भूषण और मरणोपरांत दादासाहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया। 29 मई 1972 को 65 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर भी फिल्म स्टार रहे। आज भी कपूर खानदान की नई पीढ़ी रणबीर कपूर और करीना कपूर फिल्म स्टार हैं।
Read More