न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को ब्लैक कैप्स के नाम से भी जाना जाता है, जो विश्व क्रिकेट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करती है। इस टीम का प्रबंधन न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा किया जाता है, जिसका नाम पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट काउंसिल हुआ करता था। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है। न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ साल 1930 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला और टेस्ट टीम का दर्जा हासिल करने वाली पांचवीं टीम बनी थी। आईसीस वर्ल्ड कप में कोई टीम अगर सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में हारी है तो वह न्यूजीलैंड है। न्यूजीलैंड की टीम साल 1975, 1979, 1992, 1999, 2007 और 2011 में सेमीफाइल तक पहुंची थी। इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया और अपनी संयुक्त मेजबानी में खेले गए साल 2015 के वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दी। Read More
Champions Trophy 2025 IND vs NZ playing 11, live match time, streaming: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 12वें मैच में भारत 2 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। ...
Virat Kohli IND vs NZ: दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच में विराट कोहली ने भारत के लिए शानदार शतक बनाया था। विराट के नाम वनडे क्रिकेट में 51 शतक हैं। ...
ICC Champions Trophy Centurions: भारत और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। दो स्थान के लिए ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीम में टक्कर है। ...
TEAM India Champions Trophy 2025: वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात की टीम के मुख्य कोच राजपूत ने कहा कि विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर फॉर्म में लौट आए हैं। ...
ICC Champions Trophy 2025: 2 मार्च को दोनों के बीच का खेल तय करेगा कि तालिका में शीर्ष पर कौन रहेगा। ग्रुप-बी में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया 1-1 जीत के साथ पहले और दूसरे पायदान पर है। ...