Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Yogi Adityanath Oath Ceremony LIVE । योगी आदित्यनाथ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की लगातार दूसरी बार शपथ लेंगे. ऐसा करने वाले यूपी की राजनीतिक इतिहास में योगी पहले नेता बन जाएंगे. गुरूवार शाम ही योगी आदित्यनाथ को बीजेपी गठबंधन के विधायक ...
Yogi Adityanath Oath Taking Ceremony 2022 । योगी आदित्यनाथ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की लगातार दूसरी बार शपथ लेने के साथ ही ऐसा करने वाले यूपी की राजनीतिक इतिहास में पहले नेता बन जाएंगे. गुरूवार शाम ही योगी आदित्यनाथ को बीजेपी गठबंध ...
Yogi Adityanath Oath Ceremony 2022।शपथ ग्रहण समारोह के लिए पूरे स्टेडियम के साथ ही लखनऊ भर में बड़े-बड़े पोस्टर्स लगाए गए हैं. एयरपोर्ट से लेकर शपथग्रहण स्थल तक बड़े बैनर लगाए गए है जिन पर प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों के साथ लिखा ह ...
Mamata Banerjee visits Birbhum।भद्रलोक की भूमि कहलाए जाने वाले बंगाल के बीरभूम में 8 लोगों को जिंदा जला दिया गया. राजनीतिक हिंसा के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले इस राज्य में ताजा मामला बीरभूम जिले के रामपुरहाट का है. जहां 21 मार्च यानि सोमवार देर रा ...
PM Modi on Birbhum Violence। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी नेता की हत्या के बाद हिंसा फैल गई. यहां गुस्साई भीड़ ने करीब एक दर्जन घरों को आग के हवाले कर दिया. इस हिंसा में 8 लोगों की जलकर मौत हो गई थी. ...
Pushkar Singh Dhami Oath Ceremony Uttarakhand।देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुब ...
Petrol Diesel Price Hike।पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया पीएम मोदी का देश की जनता को तोहफा. देखें वीडियो. ...
Yoga Guru Swami Sivananda bows to PM Modi।पिपुल्स पद्म के नाम से प्रचारित हो रहे 2022 के पद्म पुरस्कार में सादगी और सम्मान के कुछ ऐसे नजारें भी देखने मिले जो आकर्षण का केंद्र बन गए है. योग के क्षेत्र में योगदान के लिए 125 वर्षीय स्वामी शिवानंद को पद् ...