लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : भारत की सरजमीं पर Donald Trump ने रखा कदम, देखिए भव्य स्वागत की तस्वीरें

भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाया लिट्टी-चोखा, 'हुनर हाट' में लिया कुल्हड़ वाली चाय का लुत्फ, देखें तस्वीरें

भारत : PM नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप बने पोस्टर बॉय, अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम के बाहर लगे होर्डिंग, देखें तस्वीरें

भारत : Pics: बनारस में पीएम मोदी, जंगमबाड़ी मठ पर की पूजा-अर्चना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सबसे ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण

भारत : Pulwama attack: आज ही के दिन CRPF के 40 जवान हुए थे एक साथ शहीद, तस्वीरें बयां करती हैं ये खौफनाक मंजर

भारत : DefExpo 2020: में प्रधानमंत्री मोदी ने लिया हथियारों का जायजा, बंदूक से निशाना लगाते आए नजर, देखे तस्वीरें

भारत : PM मोदी ने परेड ग्राउंड से पाकिस्तान को ललकारा, कहा- हराने में 10 दिन भी नहीं लगेंगे, देखें तस्वीरें

भारत : Republic Day 2020: केसरी पगड़ी बांधे पीएम मोदी ने वॉर मेमोरियल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें

भारत : निर्विरोध चुने गए BJP के नए अध्यक्ष जेपी नड्डा, तस्वीरों में देखें अब तक के सभी अध्यक्षों की लिस्ट

ज़रा हटके : गर्भवती महिला को बर्फ पर पैदल चलकर 100 सैनिकों ने पहुंचाया अस्पताल, PM मोदी ने की तारीफ, देखें वायरल तस्वीरें