लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Narendra Modi: पीएम मोदी बोले कुमाऊं का पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर जरूर देखें, शेयर की तस्वीरें

भारत : PM Modi Visit: पीएम मोदी ने भारतीय सेना और आईटीबीपी जवानों से की मुलाकात, देखें तस्वीरें

भारत : Narendra Modi Parvati Kund: प्रधानमंत्री मोदी ने पार्वती कुंड में की पूजा अर्चना, उत्तराखंड दौरे पर हैं पीएम

भारत : LPG Cylinder: सरकार का उज्ज्वला लाभार्थियों को तोहफा, LPG सब्सिडी 300 रुपये प्रति सिलेंडर

भारत : PM Modi in Bastar: प्रधानमंत्री मोदी ने जगदलपुर के बस्तर स्थित दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की

भारत : PM Modi Chittorgarh Visit: चित्तौड़गढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री, सांवलिया सेठ मंदिर में की पूजा अर्चना

भारत : Gandhi jayanti 2023: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें

भारत : PM Modi Varanasi: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी, देखें तस्वीरें

भारत : Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल को लेकर BJP मुख्यालय में PM मोदी का भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें

भारत : अपने जन्मदिन पर यशोभूमि, विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी की मेट्रो यात्रा, देखें तस्वीरें