Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
पहलगाम आतंकवादी हमले के मुख्य संदिग्ध सहित लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों के घर उस समय नष्ट हो गए, जब वहां रखे गए विस्फोटकों में विस्फोट हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये धमाके बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमि ...
बिहारः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले में 26 सैलानियों की निर्मम हत्या के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को सीसीएस की बैठक हुई थी। ...
Bihar Assembly Elections: डॉ. प्रेम कुमार को कैमूर, श्रवण कुमार को समस्तीपुर, मधेपुरा, संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद, सुमित कुमार सिंह को सारण दिया गया है। ...
Pahalgam Terror Attack: आतंकवादी हमले के बाद भारत में नागरिकों पर हुए सबसे जघन्य आतंकवादी हमले के सीमापार संबंधों पर जवाबी कार्रवाई के तहत पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की भी घोषणा की। ...
Pahalgam Terror Attack: सईद किसी को भले ही बचा नहीं पाया लेकिन उसने हिम्मत तो की! आज जरूरत इसी बात की है कि कश्मीरी युवा आतंकवाद के विरोध में खड़े हों. ...
Pahalgam terror attack: बैठक में राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे ...