लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

क्रिकेट : Ravindra Jadeja Joins BJP: रविंद्र जडेजा भाजपा में हुए शामिल, विधायक पत्नी ने शेयर की फोटो

भारत : Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बाढ़ सीट को लेकर जदयू-भाजपा में टकराव!, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू और विधान पार्षद संजय सिंह में ठनी?

भारत : Shivaji statue collapse: छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने को लेकर राजनीति तेज, पक्ष और विपक्ष में रार, जानें अपडेट

विश्व : भारत और सिंगापुर के बीच हुआ रणनीतिक समझौता, सेमीकंडक्टर कंपनी में पीएम नरेंद्र मोदी का दौरा, जानें बड़े अपडेट

कारोबार : Vadhavan Port Project: 76200 करोड़ रुपये की लागत, 1200000 रोजगार, चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के लिए खोल दी खजाना!

भारत : 10000 उग्रवादियों ने सरेंडर, गृह मंत्री अमित शाह को त्रिपुरा में मिली बड़ी कामयाबी, जानें पूरी खबर

विश्व : Watch: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजाया ढोल, सिंगापुर दौरे का वीडियो वायरल

कारोबार : 7800000 लोगों को मिलेगी पेंशन, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, नए साल में किसी बैंक से कहीं भी और कभी भी..

कारोबार : India-Brunei: रक्षा, व्यापार और ऊर्जा पर समझौता, भारत और ब्रुनेई के बीच सीधी उड़ान जल्द, जानें मुख्य बातें

विश्व : कौन हैं ब्रुनेई के शासक, जो हैं 800 लग्जरी कार, सोने से मढ़े जेट और दुनिया के सबसे बड़े महल के मालिक