Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि महाकुंभ ने देश में एकता की भावना को मजबूत किया है और उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो इतने बड़े समागम को आयोजित करने की भारत की क्षमता पर सवाल उठा रहे थे। ...
इस कथित मुलाकात का खुलासा करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा: "उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की और कहा, 'कृपया मुझे माफ करें... हम फिर से आपके साथ हाथ मिलाना चाहते हैं।' लेकिन मुंबई लौटने के बाद उन्होंने अपना रुख बदल दिया।" ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र में लिखा है कि आप हमारे दिल के करीब रहेंगे। भारत के लोग आपके अच्छे स्वास्थ्य और आपके मिशन में सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इस पत्र को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर शेयर किया है। ...
PM Modi Parliament Speech: मैं पिछले सप्ताह त्रिवेणी का पवित्र जल मॉरीशस लेकर गया था, जब उस जल को मॉरीशस के गंगा तालाब में प्रवाहित किया गया तो वहां बहुत ही उत्साह और आस्था का माहौल था। ...
Prime Minister Modi joins Truth Social: ट्रुथ सोशल पर आकर बहुत प्रसन्न हूं। यहां सभी उत्साही लोगों से चर्चा करने और आने वाले समय में सार्थक संवाद में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं। ...
Prime Minister Internship Scheme App 2025: पहले दौर में कंपनियों द्वारा 1.27 लाख से अधिक इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए गए और दूसरा दौर इस साल जनवरी में शुरू हुआ। ...