Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Thailand-Sri Lanka visit: प्रधानमंत्री की थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा तथा छठे ‘बिम्सटेक’ शिखर सम्मेलन में उनकी भागीदारी भारत की ‘पहले पड़ोसी’ नीति, ‘एक्ट ईस्ट’ नीति, ‘महासागर’ दृष्टिकोण और हिंद-प्रशांत के दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि कर ...
PM Vidya Laxmi Yojana: पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता चाहने वाले छात्रों के लिए केंद्र सरकार की एक पहल है। ...
यह पहल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में मंगलवार को दिल्ली के निजामुद्दीन से शुरू होगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वंचित मुस्लिम परिवार बिना किसी परेशानी के ईद मना सकें। ...
Bihar Diwas: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अतुल्य परंपरा, शौर्य एवं ज्ञान की भूमि बिहार के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं देता हूं। ...
जनसंख्या के हिसाब से बिहार भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है और अपनी विविध संस्कृति, भाषा और विरासत के लिए जाना जाता है। भगवान बुद्ध की भूमि कहे जाने वाले इस राज्य को गंगा नदी ने विभाजित किया है, जो पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है। ...