पूर्व पत्रकार एमजे अकबर राज्य सभा सांसद और नरेंद्र मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री हैं। अकबर साल 2014 में बीजेपी में शामिल हुए थे। अकबर ने पहली बार 1989 के लोक सभा चुनाव में बिहार के किशनगंज से जीत हासिल कर संसद में कदम रखा था। अकबर को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का करीबी माना जाता था। वो पीवी नरसिम्हाराव सरकार में मानव संसाधन मंत्रालय के परामर्शदाता के रूप में जुड़े हुए थे। अकबर अपने दो दशक से लम्बे पत्रकारिता करिर में दी एशियन एज, डेक्कन क्रॉनिकल, इंडिया टुडे और द टेलीग्राफ जैसे अखबारों के संपादक के रूप में काम कर चुके हैं। Read More
मीटू मामले में पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की आपराधिक मानहानि की शिकायत के मामले में दिल्ली की कोर्ट ने आज फैसला सुनाया है। कोर्ट ने रमानी को आरोप से बरी कर दिया है। ...
पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उनमें से एक नाम पत्रकार सुपर्णा शर्मा का भी था। सुपर्णा ने लोकमत से बातचीत में अपने साथ हुई घटनाओं को याद किया। ...