लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

भीमा कोरेगांव

Koregaon-bhima, Latest Marathi News

Read more

एक जनवरी 1818 को ईस्ट इंडिया कंपनी और पेशवा बाजीराव द्वितीय की सेना के बीच पुणे के निकट भीमा नदी के किनारे कोरेगांव नामक गाँव में युद्ध हुआ था। एफएफ स्टॉन्टन के नेतृत्व में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना ने पेशवा की सेना को गंभीर नुकसान पहुँचाया। ब्रिटिश संसद में भी भीमा कोरेगांव युद्ध की प्रशंसा की गयी। ब्रिटिश मीडिया में भी इस युद्ध में अंग्रेज सेना की बहादुरी के कसीदे काढ़े गये। इस जीत की याद में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोरेगांव में 65 फीट ऊंचा एक युद्ध स्मारक बनवाया जो आज भी यथावत है। भीमा कोरेगांव के इतिहास में बड़ा मोड़ तब आया जब बाबासाहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने कोरेगांव युद्ध की 109वीं बरसी पर एक जनवरी 1927 को इस स्मारक का दौरा किया। शिवराम कांबले के बुलावे पर ही बाबासाहब कोरेगांव पहुंचे थे। बाबासाहब ने भीमा कोरेगांव स्मारक को ब्राह्मण पेशवा के जातिगत उत्पीड़न के खिलाफ महारों की जीत के प्रतीक के तौर पर इस युद्ध की बरसी मनाने की विधवित शुरुआत की। इस साल एक जनवरी को भीमा-कोरेगांव की 200वीं बरसी पर आयोजित आयोजन का कई दक्षिणपंथी संगठनों ने विरोध किया था। विरोध करने वालों में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, हिन्दू अगाड़ी और राष्ट्रीय एकतमाता राष्ट्र अभियान ने शामिल थे। ये संगठन इस आयोजन को राष्ट्रविरोधी और जातिवादी बताते हैं।

भारत : नक्सल लिंक पर सुप्रीम कोर्ट में बोली महाराष्ट्र पुलिस, सबूत तक मिटा सकते हैं आरोपी

भारत : टॉप 5 न्यूज: नक्सल लिंक पर पुलिस ने कहा- सबूत नष्ट कर सकते हैं आरोपी, पूर्व IPS अधिकारी ड्रग प्लांटिंग केस में गिरफ्तार

भारत : भीमा-कोरेगांव मामलाः शिकायतकर्ता ने इस वजह से खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भारत : यलगार परिषद मामला: बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र पुलिस पूछा सवाल, मामला कोर्ट में है तो प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों?

भारत : भीमा-कोरेगांव हिंसा से संबंध में 5 गिरफ्तारी मामला: चार्जशीट दाखिल करने को पुलिस को मिला और ज्यादा समय

बॉलीवुड चुस्की : महात्मा गांधी की हत्या वाले बयान पर लोगों ने स्वरा भास्कर को कहा- इतिहास की जानकारी बढ़ाएं

भारत : चिदंबरम ने की सरकार की आलोचना, बोले-एक्टिविस्टों की गिरफ्तारियों का मकसद असहमति को कुचलना है

भारत : तेलगू कवि वरवर राव के भतीजे का दावा, महाराष्ट्र पुलिस ने गढ़े हैं माओवादियों से संबंध के सबूत

भारत : एक्टिविस्‍ट सुधा भारद्वाज ने पुलिस के आरोपों को नकारा, कहा- मुझे अपराधी बताने वाला पत्र 'मनगढ़ंत'

भारत : अब-तक की 5 बड़ी खबरें: NPA के लिए कांग्रेस पर बरसे मोदी, एक्टिविस्टों की गिरफ्तारी पर बोले राजनाथ