केएल राहुल भारत के इंटरनेशनल क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हैं। केएल राहुल का पूरा नाम कन्नौर लोकेश राहुल है, जो मुख्य रूप से केएल राहुल या लोकेश राहुल के रूप में जाने जाते है। उनका जन्म 18 अप्रैल 1992 को कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में हुआ। उनके पिता डॉ. केएल लोकेश सुराथकल स्थित एनआईटीके में डिपार्टमेंट ऑफ सिविल इंजीनियरिंग के हेड व प्रोफेसर हैं जबकि मां राजेश्वरी बेंगलुरु यूनिवर्सिटी में इतिहास पढ़ाती हैं। संगीत सुनना, हॉकी और टेनिस खेलना राहुल के शौक हैं। उन्हें भोजन में जापानी फूड और सी फूड डोसा बेहद पसंद है। केएल राहुल ने इंटरनेशनर क्रिकेट करियर की शुरुआत दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच से की थी। राहुल ने 11 जून 2016 को वनडे और 18 जून 2016 को टी20 क्रिकेट में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया था। केएल राहुल 2010 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। Read More
दिसंबर में वराद नालावदे के बीमा एजेंट पिता सचिन और मां स्वप्ना झा ने अपने बेटे के उपचार के लिए 35 लाख रुपये जुटाने के इरादे से अभियान शुरू किया था। ...
India vs Sri Lanka: विराट कोहली को मोहाली (चार से आठ मार्च) और बेंगलुरु (12 से 16 मार्च) के बीच होने वाले दो टेस्ट मैचों से पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज से विश्राम दिया जा सकता है। ...
आज आईसीसी ने टी-20 की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। सामने आई रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं है। भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो लोकेश राहुल और विराट कोहली टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं। ...
बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में बदलाव की घोषणा की है। इसके तहत केएल राहुल और अक्षर पटेल इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। ...
Ind Vs WI 3rd ODI: भारत ने तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में टीम इंडिया ने चार बदलाव किए हैं। केएल राहुल प्लेइंग-11 में शामिल नहीं हैं। ...