केएल राहुल भारत के इंटरनेशनल क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हैं। केएल राहुल का पूरा नाम कन्नौर लोकेश राहुल है, जो मुख्य रूप से केएल राहुल या लोकेश राहुल के रूप में जाने जाते है। उनका जन्म 18 अप्रैल 1992 को कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में हुआ। उनके पिता डॉ. केएल लोकेश सुराथकल स्थित एनआईटीके में डिपार्टमेंट ऑफ सिविल इंजीनियरिंग के हेड व प्रोफेसर हैं जबकि मां राजेश्वरी बेंगलुरु यूनिवर्सिटी में इतिहास पढ़ाती हैं। संगीत सुनना, हॉकी और टेनिस खेलना राहुल के शौक हैं। उन्हें भोजन में जापानी फूड और सी फूड डोसा बेहद पसंद है। केएल राहुल ने इंटरनेशनर क्रिकेट करियर की शुरुआत दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच से की थी। राहुल ने 11 जून 2016 को वनडे और 18 जून 2016 को टी20 क्रिकेट में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया था। केएल राहुल 2010 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। Read More
IPL 2022: शिमरोन हेटमायर ने कृष्णप्पा गौतम की गेंद पर कृणाल पंड्या द्वारा आसान कैच टपकाये जाने का पूरा फायदा उठाते हुए 36 गेंद की नाबाद पारी में छह छक्के और एक चौका जड़ा। राजस्थान की टीम ने आखिरी तीन ओवरों में 50 रन जोड़े। ...
IPL 2022: पृथ्वी शॉ ने 34 गेंदों पर 61 रन बनाये जिसमें नौ चौके और दो छक्के शामिल हैं। लखनऊ की तरफ से लेग स्पिनर रबि बिश्नोई ने 22 रन देकर दो विकेट लिये। ...
IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स की टीम में डेविड वार्नर को टिम सीफर्ट की जगह शामिल किया है। दिल्ली को तेज गेंदबाज एनरिच नोर्किया की भी सेवाएं आज मिल रही है। ...
IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 4687, पुणे सुपर के लिए 574, अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम इंडिया के लिए 1617 और झारखंड के लिए 123 रन बनाए हैं। ...