कंगना रनौत हिन्दी फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपने आप को स्थापित किया हैा उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर का पुरस्कार भी मिल चुका हैा वे भारत की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक हैं और भारतीय सेलिब्रिटीज में वे काफी फैशनेबल मानी जाती हैं। उनके करियर की शुरुआत मॉडलिंग और थियेटर से हुई थी पर उनके फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म 'गैंगस्टर' से हुईा इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार मिला और कई अन्य पुरस्कार भी मिला। उन्होंने चुनिंदा फिल्मों में ही काम किया लेकिन अपने काम से सभी का मन जीत लियाा 'वो लम्हें', 'लाइफ इन अ मेट्रो', 'फैशन' और 'क्वीन' जैसी फिल्मों में उन्होंने जबरदस्त अदाकारी की है। Read More
63 साल पहले फिल्म फेयर अवार्ड्स की शुरुआत हुई थी और इसके साथ जुड़ी कंट्रोवर्सी का इतिहास भी कोई बहुत नया नहीं है। ऋषि कपूर से लेकर आमिर खान, कंगना रनौत जैसे स्टार्स ने फिल्म अवार्ड्स के बिकाऊपने पर खुलेआम बोला है। ...
फिल्म सुल्तान के लिए अनुष्का वाला रोल पहले कंगना को सलमान ने ऑफर किया था जो कि उन्होंने करने से मना कर दिया था। ऐसे में अब सलमान इसका बदला कंगना से ले सकते हैं। ...