इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 का आयोजन 23 मार्च से किया जा रहा है। आईपीएल के सीजन-12 का पहला मैच गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।इसमें आठ टीमें मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, राजस्थान, हैदराबाद, पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स और बैंगलोर की टीमें हिस्सा ले रही हैं।आईपीएल का पहला खिताब शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। अब तक मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स ने सर्वाधिक 3-3 बार आईपीएल खिताब जीता है। मुंबई और चेन्नई के अलावा कोलकाता की टीम ने आईपीएल खिताब पर दो बार और राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स व सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार आईपीएल खिताब पर कब्जा किया है। Read More
IPL 2019, MI vs DC, 3rd Match: मुंबई के खिलाफ दिल्ली की 37 रन की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले 21 साल के पंत ने कहा, ‘‘टीम की जरूरत के अनुसार मुझे किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने में खुशी होगी।’’ ...
आंतकवाद प्रभावित कुलगाम के छोटे से गांव से आने वाले रसिख पर एक मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के एक सदस्य की नजर पड़ी थी, जिसके बाद उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया गया। इसके बाद दिसंबर 2018 में हुई नीलामी में मुंबई ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। ...
IPL 2019: ‘‘गेल खेल का सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज हैं। लेकिन वह हमेशा मजाक करते रहते हैं और मेरी टांग खींचने की कोशिश करते हैं। वह ड्रेसिंग रूम में सीनियर खिलाड़ी नहीं लगते। बल्कि वह ड्रेसिंग रूम में सबसे नटखट और शरारती खिलाड़ी हैं।’’ ...
IPL 2019, KKR vs SRH: यह घटना सात बजकर 18 मिनट पर हुई जब सनराइजर्स के राशिद खान 16वें ओवर की तीसरी गेंद फेंकने की तैयारी कर रहे थे। राणा तब 68 रन बनाकर खेल रहे थे। ...
IPL 2019, MI vs DC: मुंबई की ओर से गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए। सभी बॉलर्स का इकॉनमी 10 से ज्यादा का रहा। हालांकि मिशेल मैकलेनाघन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 40 रन देकर तीन विकेट चटकाए। ...