इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली दुनिया का सबसे बड़ा क्लब टी20 टूर्नामेंट हैं। 2008 में शुरू हुए आईपीएल में आठ टीमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खेलती हैं। आईपीएल का पहला खिताब शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। अब तक मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे ज्यादा चार बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। मुंबई और चेन्नई के अलावा कोलकाता की टीम ने आईपीएल खिताब पर दो बार और राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स व सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार आईपीएल खिताब पर कब्जा किया है। Read More
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य चयनकर्ता क्रिस श्रीकांत ने केदार जाधव के चयन पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की आलोचना करते हुए पूछा कि उन्हें इस खिलाड़ी में कौन सा ‘प्रभाव’ नजर आया।श्रीकांत धोनी की उस टिप्पणी पर सवाल कर ...
गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत से किंग्स इलेवन पंजाब का मनोबल बढ़ा होगा लेकिन अब तब निरंतर प्रदर्शन करने में नाकाम रही इस टीम की राह आसान नहीं होगी क्योंकि मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के अपने अगले मैच में उसे अंक तालिका ...