इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली दुनिया का सबसे बड़ा क्लब टी20 टूर्नामेंट हैं। 2008 में शुरू हुए आईपीएल में आठ टीमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खेलती हैं। आईपीएल का पहला खिताब शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। अब तक मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे ज्यादा चार बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। मुंबई और चेन्नई के अलावा कोलकाता की टीम ने आईपीएल खिताब पर दो बार और राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स व सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार आईपीएल खिताब पर कब्जा किया है। Read More
IPL Auction: आईपीएल की नीलामी से पहले प्री-ब्रीफ्रिंग कार्यक्रम में आर्यन खान नजर आए। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनकी और सुहाना खान की तस्वीरों को ट्वीट किया है। ...
IPL auction 2022: अनुभवी नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी के पहले सत्र के दौरान ब्लड प्रेशर कम होने (निम्न रक्तचाप) के कारण बेहोश होकर गिर गये लेकिन मेडिकल चेक-अप के बाद वह अब ठीक हैं। ...