Hema Malini, हेमा मालिनी- Movies, Photos, Videos, News, Age, Wiki, Love Life & Biography - Lokmat News Hindi

लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
हेमा मालिनी

हेमा मालिनी

Hema malini, Latest Hindi News

अभिनेत्री और नेत्री हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश के मथुरा से लोकसभा सांसद हैं। हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को फ़िल्म प्रोड्यूसर जया लक्ष्मी चक्रवर्ती और वीएसआर चक्रवर्ती के घर हुआ। हेमा मालिनी की शुरुआती पढ़ाई लिखाई चेन्नई (तब मद्रास) में हुई। 11वीं की पढ़ाई बीच में छोड़कर हेमा अभिनय की दुनिया में आ गईं। हेमा मालिनी ने 1961 में तमिल फिल्म इधु साथियम से एक्टिंग डेब्यू किया। हिन्दी सिनेमा में हेमा ने 1968 में आई फिल्म 'सपनों का सौदागर' से कदम रखा। इस फिल्म में उनके को-स्टार शोमैन राज कपूर थे। अपने पाँच दशक से ज्यादा लम्बे फिल्मी करियर में हेमा मालिनी ने शोले, सीता और गीता, तेरे मेरे सपने, राजा जानी, क्रांति, रजिया सुल्तान, सत्ते पर सत्ता जैसी हिट फिल्में दीं। हेमा मालिनी साल 2004 में आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुईं। साल 2003 में बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा सांसद मनोनित किया। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें मथुरा लोकसभा सीट से टिकट मिला। हेमा ने रालोद नेता जयंत चौधरी को एक लाख से ज्यादा वोटों से हराकर चुनाव जीता। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 में हेमा मालिनी को मथुरा से प्रत्याशी बनाया है।
Read More
शोले QUIZ: शर्त लगा लीजिए, गूगल कर के भी दसों सही जवाब शायद निकाल पाएं - Hindi News | Toughest Sholay quiz ever jai veeru gabbar thakur basanti | Latest bollywood Photos at Lokmatnews.in

बॉलीवुड चुस्की :शोले QUIZ: शर्त लगा लीजिए, गूगल कर के भी दसों सही जवाब शायद निकाल पाएं

यहाँ आकर ड्रीम गर्ल Hema Malini भी सेल्फी लेने से खुद को रोक नहीं सकी - Hindi News | Hema Malini took a selfi in this place | Latest bollywood Videos at Lokmatnews.in

बॉलीवुड चुस्की :यहाँ आकर ड्रीम गर्ल Hema Malini भी सेल्फी लेने से खुद को रोक नहीं सकी

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल बीजेपी सांसद हेमा मालिनी बरसाना के एक प्रोग्राम में पह�.. ...

मुंबई हादसा: मरने वालों की संख्या हुई 14, बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने बढ़ती आबादी को ठहराया जिम्मेदार - Hindi News | mumbai kamla mills fire some restrictions should be done on the population | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :मुंबई हादसा: मरने वालों की संख्या हुई 14, बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने बढ़ती आबादी को ठहराया जिम्मेदार

मुंबई के कमला मिल्स परिसर आग हादसे पर सांसद हेमा मालिनी के बयान से कुछ ट्विटर यूजर्स भड़के हुए हैं। ...

खुलासा! दीपिका नहीं हेमा मालिनी हैं असली 'पद्मावती' - Hindi News | hema malini claimed to play rani padmini role before deepika padukone | Latest bollywood News at Lokmatnews.in

बॉलीवुड चुस्की :खुलासा! दीपिका नहीं हेमा मालिनी हैं असली 'पद्मावती'

हेमा मालिनी ने कहा है वह दीपिका से पहले ही पद्मावती का किरदार निभा चुकी हैं। ...