इयोन मोर्गन एक क्रिकेटर हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड टीम की ओर से खेलते हैं। इयोन मोर्गन इससे पहले आयरलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। 10 सितंबर 1986 को डबलिन में जन्मे इयोन मोर्गन ने वनडे क्रिकेट की शुरुआत साल 2006 में आयरलैंड की ओर से स्कॉटलैंड के खिलाफ की थी। इसके बाद से उन्होंने आयरलैंड के लिए 22 वनडे मैच खेले, लेकिन इसके बाद इयोन मोर्गन को इंग्लैंड टीम में जगह मिल गई और अब वो इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले क्रिकेटर हैं। इयोन मोर्गन ने साल 2019 में इतिहास रच दिया, जब उन्होंने अपनी कप्तानी में पहली बार इंग्लैंड को आईसीसी वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया। Read More
Queen Elizabeth: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली समेत दसों टीमों के कप्तानों ने वर्ल्ड कप 2019 ओपनिंग सेरेमनी से पहले ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ से मुलाकात की ...