दरवेश यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा की रहने वाली थीं। उन्होंने आगरा से कानून की पढ़ाई की थी। 2004 में उन्होंने वकालत के पेशे में कदम रखा था। 2012 में पहली बार बार काउंसिल की सदस्य बनी थीं। 2016 में बार काउंसिल की उपाध्यक्ष और 2017 में इसकी कार्यकारी अध्यक्ष बनीं। 9 जून 2019 को प्रयागराज में हुए बार काउंसिल के चुनाव में इसकी अध्यक्ष चुनी गई थीं। 12 जून 2019 को न्यू आगरा स्थित दीवानी परिसर में दरवेश यादव की गोली मारकार हत्या कर दी गई। Read More
दरवेश पहले यूपी बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन प्रवीण कुमार के साथ काम करती थीं। हमेशा दूसरों के सहयोग के तत्पर दरवेश युवा वकीलों में सबसे लोकप्रिय थीं। वहीं मनीष शर्मा आगरा जिला कोर्ट में दीवानी मामलों के वकील थे। शर्मा के छह और तीन साल के दो छोटे-छोट ...