बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन जाने के बाद उसके चक्रवाती तूफान में बदल जाने की आशंका है। इसे सितरंग नाम दिया गया जो थाईलैंड ने दिया था। इसका असर भारत के पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत कई राज्यों में व्यापक तौर पर नजर आ सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार बांग्लादेश तट पर लैंडफॉल से पहले हवाओं की गति 100-110 किमी प्रति घंटे की गति हो सकती है और यह एक गंभीर चक्रवात में भी तब्दील हो सकता है।