सीआर पाटिल हिंदी समाचार | CR Patil, Latest News & Live Updates in Hindi | Hindi News (ताज़ा हिंदी समाचार) at Lokmatnews.in

लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
सीआर पाटिल

सीआर पाटिल

Cr patil, Latest Hindi News

गुजरात की राजनीति में सीआर पाटिल एक बड़ा नाम हैं। महाराष्ट्र के जलगांव में जन्में चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल (सीआर पाटिल) 1989 में भाजपा से जुड़े थे। इससे पहले वह गुजरात पुलिस में कांस्टेबल भी रह चुके हैं। पुलिस की नौकरी छोड़ने के बाद वह एक को-ऑपरेटिव बैंक का संचालन कर रहे थे। पाटिल को राजनीति में लेकर आने का श्रेय नरेंद्र मोदी को जाता है। पाटिल 2009 के चुनाव में पहली बार गुजरात के नवसारी से जीतकर संसद पहुंचे। इसके बाद 2014 और 2019 में भी वह नवसारी से बड़ी जीत हासिल कर संसद पहुंचने में कामयाब रहे। 2020 में बीजेपी गुजरात प्रदेश के वह अध्यक्ष बनाए गए। पाटिल को नरेंद्र मोदी का बेहद करीबी माना जाता है।
Read More