आयुष शर्मा हिंदी समाचार | Aayush Sharma, Latest News & Live Updates in Hindi | Hindi News (ताज़ा हिंदी समाचार) at Lokmatnews.in

लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
आयुष शर्मा

आयुष शर्मा

Aayush sharma, Latest Hindi News

आयुष शर्मा एक भारतीय फिल्म एक्टर हैं। आयुष हिंदी सिनेमा में फिल्म लवरात्री से कदम रखा था।  आयुष शर्मा का जन्म 26 अक्टूबर 1985 को  मंडी ,हिमाचल प्रदेश में हुआ है। पिता का नाम अनिल शर्मा और माता का नाम सुनीता शर्मा है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में जन्मे आयुष एक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं । उनके पिता अनिल शर्मा भाजपा के एक प्रतिष्ठित मंत्री हैं, जबकि उनकी मां सुनीता शर्मा गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली (भारत) में दिल्ली पब्लिक स्कूल से की। आयुष के दादा सुखराम शर्मा एक प्रमुख कांग्रेस नेता थे जिनका देहांत 11 मई को दिल्ली के एम्स में हुआ। सुखराम ने हिमाचल प्रदेश में दूरसंचार क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गौरतलब है कि आयुष शर्मा की शादी अर्पिता खान से हुई है। अर्पिता बॉलीवुड के महान लेखक सलीम खान और हेलन की बेटी और सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान की बहन हैं। आयुष के एक बेटा भी है, जिसका नाम आहिल शर्मा है।
Read More