विम्बलडन चैंपियन सिमोना हालेप कोरोना पॉजिटिव, खुद फैंस को दी जानकारी

By भाषा | Updated: October 31, 2020 22:50 IST2020-10-31T22:50:10+5:302020-10-31T22:50:10+5:30

सिमोना हालेप ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी खुद दी है। वह फिलहाल पृथकवास पर हैं...

Wimbledon champ Simona Halep tests positive for COVID-19 | विम्बलडन चैंपियन सिमोना हालेप कोरोना पॉजिटिव, खुद फैंस को दी जानकारी

विम्बलडन चैंपियन सिमोना हालेप कोरोना पॉजिटिव, खुद फैंस को दी जानकारी

विम्बलडन चैम्पियन सिमोना हालेप ने बताया कि वह कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव आयी हैं और उनमें इस बीमारी के ‘हलके लक्षण’ है।

रोमानिया की इस 29 साल की खिलाड़ी ने ट्वीट कर बताया कि वह अपने घर में पृथकवास पर हैं और इसके हलके लक्ष्ण से वह उबर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। हम साथ मिलकर इससे निपटेंगे।’’

विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हालेप 2018 में फ्रेंच ओपन और 2019 में विम्बलडन चैम्पियन बनीं थी। कोविड-19 के कारण इस साल विम्बलडन का आयोजन नहीं हो सका। उन्होंने इस महामारी के डर से यूएस ओपन में भाग नहीं लिया था।

Web Title: Wimbledon champ Simona Halep tests positive for COVID-19

टेनिस से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे