सानिया मिर्जा बनीं फेड कप हार्ट पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय, कोरोना से जंग के लिए पुरस्कार राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की

By भाषा | Updated: May 11, 2020 21:29 IST2020-05-11T21:29:46+5:302020-05-11T21:29:46+5:30

सानिया मिर्जा फेड कप हार्ट पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बनीं और खास बात यह है कि पुरस्कार के रूप में मिलने वाले दो हजार डॉलर को उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग में दान कर दी।

Sania Mirza becomes first Indian to win Fed Cup Heart Award, donates prize money to Covid-19 fight | सानिया मिर्जा बनीं फेड कप हार्ट पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय, कोरोना से जंग के लिए पुरस्कार राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की

सानिया मिर्जा फेड कप हार्ट पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बनी हैं। (फाइल फोटो)

Highlightsटेनिस स्टार सानिया मिर्जा सोमवार को फेड कप हार्ट पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय हो गई।सानिया मिर्जा को यह पुरस्कार मां बनने के बाद कोर्ट पर सफल वापसी के लिए मिला है।

नई दिल्ली। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सोमवार को फेड कप हार्ट पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय हो गई जिन्हें यह पुरस्कार मां बनने के बाद कोर्ट पर सफल वापसी के लिए मिला है। सानिया को एशिया ओशियाना क्षेत्र के लिए पुरस्कार दिया गया। उन्हें कुल 16985 में से दस हजार से अधिक वोट मिले। फेड कप हार्ट पुरस्कार के विजेता का चयन प्रशंसकों के वोट के आधार पर होता है। इसके लिए वोटिंग एक मई से शुरू हुई। सानिया को कुल वोट के 60 प्रतिशत मिले।

उन्होंने अखिल भारतीय टेनिस संघ द्वारा जारी बयान में कहा, ‘‘फेड कप हार्ट पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बनना गर्व की बात है। मैं पूरे देश और अपने प्रशंसकों को यह पुरस्कार समर्पित करती हूं। भविष्य में देश के लिए और उपलब्धियां हासिल करने की कोशिश करूंगी।’’

सानिया ने चार साल बाद फेड कप में वापसी की और इतिहास में पहली बार भारत ने प्लेआफ में जगह बनाई। अपने बेटे इजहान को अक्टूबर 2018 में जन्म देने के बाद सानिया इस साल जनवरी में कोर्ट पर लौटी और नादिया किचेनोक के साथ होबार्ट इंटरनेशनल खिताब जीता। हर वर्ग में पुरस्कार विजेता को दो हजार डॉलर मिलते हैं। सानिया ने यह रकम तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में दे दी।

Web Title: Sania Mirza becomes first Indian to win Fed Cup Heart Award, donates prize money to Covid-19 fight

टेनिस से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे