मियामी ओपन: फेडरर हुए उलटफेर का शिकार, 175वीं रैंकिंग के खिलाड़ी ने हराया

By भाषा | Updated: March 25, 2018 13:57 IST2018-03-25T13:57:41+5:302018-03-25T13:57:41+5:30

इस हार से अब फेडरर विश्व रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान भी गंवा देंगे। कोकिनाकिस ने फेडरर पर 3-6, 6-3, 7-6 से जीत दर्ज की।

miami open 2018 roger federer shocked defeat by thanasi kokkinakis | मियामी ओपन: फेडरर हुए उलटफेर का शिकार, 175वीं रैंकिंग के खिलाड़ी ने हराया

रोजर फेडरर

मियामी, 25 मार्च: स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर को मियामी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में आस्ट्रेलियाई क्वॉलिफायर थानासी कोकिनाकिस से हारकर उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। इस हार से अब वह विश्व रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान भी गंवा देंगे।  विश्व रैंकिंग में 175वें स्थान पर काबिज कोकिनाकिस ने 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन फेडरर पर 3-6, 6-3, 7-6 से जीत दर्ज की। 

कोकिनाकिस ने तीसरे सेट टाई्ब्रेकर से जीतने के बाद कहा, 'मैं काफी शांत था। लेकिन अंदर मैं काफी खुश और उत्साहित था। लेकिन मैंने संयम बनाये रखा।' 

फेडरर ने आस्ट्रेलियन ओपन में 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के बाद फरवरी में रोटरडम में एटीपी खिताब हासिल कर रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया था लेकिन उन्हें शीर्ष स्थान पर बने रहने के लिये क्वार्टरफाइनल तक पहुंचने की जरूरत थी। टूर्नामेंट के अंत में जब रैंकिंग जारी होगी तो स्पेन के राफेल नडाल पहला स्थान हासिल कर लेंगे। 

फेडरर ने कहा, 'इस मैच के बाद ऐसा ही होता। मुझे ऐसा ही लगता है। यह काफी बुरा रहा। कभी कभार ऐसे भी मैच होते हैं। आपको तरीका ढूंढना होता है लेकिन आज मैं ऐसा नहीं कर सका।' 

अब कोकिनाकिस अगले दौर में स्पेन के अनुभवी फर्नांडो वर्डास्को से भिड़ेंगे जिन्होंने हमवतन गुलीरेमो गार्सिया लोपेज पर 4-6, 6-0, 6-2 से जीत दर्ज की। चेक गणराज्य के 10वें वरीय थामस बर्डिच ने जापान के योशिहितो निशियोका को 6-1, 6-4 से शिकस्त दी। अब उनका सामना अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो से होगा जिन्होंने ब्रिटेन के 21वें वरीय कायले एडमंड को 7-6, 4-6, 7-6 से हराया। 

Web Title: miami open 2018 roger federer shocked defeat by thanasi kokkinakis

टेनिस से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे