French Open: बारबोरा क्रेजीकोवा ने रचा इतिहास, 1981 के बाद फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाली चेक गणराज्य की पहली महिला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 12, 2021 21:52 IST2021-06-12T21:51:07+5:302021-06-12T21:52:46+5:30

French Open: पेरिस में फ्रेंच ओपन के फाइनल में अनास्तासिया पेवलियुचेंकोवा को 6-1, 2-6, 6-4 से हराकर बारबोरा क्रेजीकोवा 1981 के बाद पहली चेक महिला एकल चैंपियन बनीं।

French Open 2021 Barbora Krejcikova became first Czech women’s singles champion since 1981 beating Anastasia Pavlyuchenkova  | French Open: बारबोरा क्रेजीकोवा ने रचा इतिहास, 1981 के बाद फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाली चेक गणराज्य की पहली महिला

क्रेजीकोवा के करियर का यह दूसरा डब्ल्यूटीए एकल खिताब है। (फाइल फोटो)

Highlightsफ्रेंच ओपन महिला वर्ग में लगातार छठी बार कोई नयी चैम्पियन बनी है। चेक गणराज्य की गैर वरीय बारबोरा क्रेजीकोवा ने पहली बार खिताब जीता। 1981 में हाना मांडलिकोवा के बाद रोलां-गैरोस एकल खिताब जीतने वाली पहली चेक महिला बनीं।

French Open: चेक गणराज्य की गैर वरीय बारबोरा क्रेजीकोवा ने अनास्तासिया पेवलियुचेंकोवा को 6-1, 2-6, 6-4 से हराकर फ्रेंच ओपन महिला एकल खिताब जीत लिया।

क्रेजीकोवा के करियर का यह पांचवां खिताब है। पिछले पांच साल में प्रतिष्ठित रोलैंड गैरोस पर खिताब जीतने वाली वह तीसरी गैर वरीय खिलाड़ी है। वह अब वर्ष 2000 के बाद दोहरा खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनने की कोशिश में होंगी। 

उस समय मैरी पियर्स ने महिला एकल और युगल दोनों खिताब जीते थे। क्रेजीकोवा और कैटेरिया सिनियाकोवा पहले ही दो ग्रैडस्लैम युगल खिताब जीत चुकी हैं और अब उन्हें फाइनल खेलना है। 1981 में हाना मांडलिकोवा के बाद रोलां-गैरोस एकल खिताब जीतने वाली पहली चेक महिला बनीं।

अनास्ताासिया के करियर का यह पहला ग्रैंडस्लैम फाइनल था। दूसरे सेट में उन्हें बायें पैर में चोट का उपचार कराना पड़ा। क्रेजीकोवा के करियर का यह दूसरा डब्ल्यूटीए एकल खिताब है। उसने पिछले महीने फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में खिताब अपने नाम किया था।

फ्रेंच ओपन महिला वर्ग में लगातार छठी बार कोई नयी चैम्पियन बनी है। दूसरी वरीयता प्राप्त और चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता नाओमी ओसाका ने एक मैच के बाद मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर नाम वापिस ले लिया था।

मीडिया से बातचीत की अनिवार्यता को लेकर उनकी अधिकारियों से ठन गई थी। नंबर एक खिलाड़ी ऐश बार्टी को बायें कूल्हे में चोट के कारण दूसरे दौर से बाहर होना पड़ा । सेरेना विलियम्स चौथे दौर में और गत चैम्पियन इगा स्वियातेक क्वार्टर फाइनल में हार गई थी।

Web Title: French Open 2021 Barbora Krejcikova became first Czech women’s singles champion since 1981 beating Anastasia Pavlyuchenkova 

टेनिस से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे