Australian Open final 2019: हर्बर्ट-माहुत की जोड़ी ने मेंस डबल्स का खिताब किया अपने नाम

By भाषा | Updated: January 27, 2019 12:55 IST2019-01-27T12:55:11+5:302019-01-27T12:55:11+5:30

इस जीत के साथ हर्बर्ट और माहुत की जोड़ी चारों मेजर टूर्नामेंट में युगल खिताब जीतने वाली सिर्फ आठवीं जोड़ी बनी। हर्बर्ट ने कहा, ‘‘निकोलस, हमने एक साथ अपना पहला टूर्नामेंट 2015 में यहां खेला था और हम फाइनल में पहुंचे थे।

Australian Open final 2019: Hugues Herbert, Nicolas Mahut win men's doubles title in Melbourne | Australian Open final 2019: हर्बर्ट-माहुत की जोड़ी ने मेंस डबल्स का खिताब किया अपने नाम

Australian Open final 2019: हर्बर्ट-माहुत की जोड़ी ने मेंस डबल्स का खिताब किया अपने नाम

पियरे ह्यूज हर्बर्ट और निकोलस माहुत की पांचवीं वरीय जोड़ी ने 27 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया ओपन में पुरुष युगल ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किया। फाइनल में इस जोड़ी ने हेनरी कोंटिनेन और जॉन पीयर्स को सीधे सेटों में मात दी। हर्बर्ट और माहुत की फ्रांस की जोड़ी ने फिनलैंड के कोंटिनेन और ऑस्ट्रेलिया के पीयर्स की 12वीं वरीय जोड़ी को 6-4, 7-6 से हराया।

इस जीत के साथ हर्बर्ट और माहुत की जोड़ी चारों मेजर टूर्नामेंट में युगल खिताब जीतने वाली सिर्फ आठवीं जोड़ी बनी। हर्बर्ट ने कहा, ‘‘निकोलस, हमने एक साथ अपना पहला टूर्नामेंट 2015 में यहां खेला था और हम फाइनल में पहुंचे थे। अब हमने सभी ग्रैंडस्लैम जीत लिए हैं। यह मजेदार है।’’ 

माइकल लोड्रा और फेब्रिस सांतोरो के बाद हर्बर्ट और माहुत ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीतने वाली दूसरी फ्रांसीसी जोड़ी है। लोड्रा और सांतोरो ने 2003 और 2004 में लगातार दो साल यहां खिताब जीता था।

Web Title: Australian Open final 2019: Hugues Herbert, Nicolas Mahut win men's doubles title in Melbourne

टेनिस से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे