ऑस्ट्रेलियन ओपन: सेमीफाइनल में पहुंचीं नंबर वन खिलाड़ी हालेप, केर्बर से होगा मुकाबला

By IANS | Updated: January 24, 2018 16:43 IST2018-01-24T16:42:06+5:302018-01-24T16:43:05+5:30

वर्ल्ड नम्बर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Australian Open 2018: Simona Halep to face Angelique Kerber in semifinal | ऑस्ट्रेलियन ओपन: सेमीफाइनल में पहुंचीं नंबर वन खिलाड़ी हालेप, केर्बर से होगा मुकाबला

ऑस्ट्रेलियन ओपन: सेमीफाइनल में पहुंचीं नंबर वन खिलाड़ी हालेप, केर्बर से होगा मुकाबला

वर्ल्ड नम्बर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में बुधवार को रोमानिया की हालेप ने चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा को मात देकर पहली बार इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में कदम रखा है। 

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, हालेप ने एक घंटे 13 मिनट तक चले मैच में प्लिस्कोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात दी। मैच के बाद 26 वर्षीय हालेप ने कहा, "सेमीफाइनल में पहुंचकर बहुत अच्छा लग रहा है।"

हालेप ने कहा, "निश्चित तौर पर यह मेरी अच्छी शुरुआत नहीं थी, लेकिन मैं जानती हूं कि मैं कम गलतियां करते हुए फिर से अच्छी शुरुआत कर सकती हूं। मैंने इसके बाद अपने तरीके से खेलना शुरू किया और इसके बाद सब अपने-आप होता रहा।"

प्लिस्कोवा के खिलाफ हालेप ने अब तक अपने करियर में कुल आठ मैच खेले हैं, जिसमें से छह में जीत दर्ज की है। हालेप का सामना अब सेमीफाइनल में जर्मनी की एंजेलिक केर्बर से होगा। केर्बर ने अपने क्वार्टर फाइनल मैच में अमेरिका की मेडिसन कीज को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हराया था। 

Web Title: Australian Open 2018: Simona Halep to face Angelique Kerber in semifinal

टेनिस से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे