जल्द मां बनने वाली है 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम प्रियंका, बेबी बंप से साथ की फोटो की शेयर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 1, 2019 15:53 IST2019-05-01T15:53:00+5:302019-05-01T15:53:00+5:30

टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम प्रियंका छिब्बर प्रग्नेंट है। उनके पति विकास कलंतरी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी, ये उनका पहला बच्चा है।

yeh rishta kya kehlata hai fame priyanka is pregnan | जल्द मां बनने वाली है 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम प्रियंका, बेबी बंप से साथ की फोटो की शेयर

जल्द मां बनने वाली है 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम प्रियंका, बेबी बंप से साथ की फोटो की शेयर

छोटे पर्दे की प्रसिद्ध शो  'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम कर चुकीं प्रियंका छिब्बर जल्द मां बनने वाली हैं। प्रियंका के पति विकास कलंतरी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। 

प्रियंका ने भी बेबी बंप के लाथ की अपनी खास फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इन दोनों तस्वीरों में प्रियंका और विकास के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही है।

पति विकास ने सोशल मीडिया अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा है कि एक नई भावना #dadtobe। प्रियंका विकास कलंतरी की एक नई शुरुआत की है। प्रियंका ने  अपने इंस्टाग्राम अकाउंट जो फोटो शेयर की उसमें वह पिंक कलर की ड्रेस में नजर आई हैं।

फोटो में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इसी के साथ ही उन्होंने एक स्पेशल मैसेज भी लिखा. गुडन्यूज के बारे में पता चलते ही फैंस ने भी बधाईयां देनी शुरू कर दी।

विकास और प्रियंका ने 2012 में  शादी की थी।   विकास कलंतरी ने फिल्म 'प्यार जिंदगी है' से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। इसके बाद वो 'दिल बेचारा प्यार का मारा, 'जिग्यासा' और 'जिमी' में भी काम कर चुके हैं।  इसके अलावा उन्होंने सीरियल 'नई पड़ोसन' में राम का किरदार निभाया था। 

Web Title: yeh rishta kya kehlata hai fame priyanka is pregnan

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे