'ये रिश्ता क्या कहलाता' फेम आयुष विज ने मंगेतर साक्षी संग रचाई शादी, देखें तस्वीरें
By अनिल शर्मा | Updated: November 4, 2021 07:43 IST2021-11-03T16:44:27+5:302021-11-04T07:43:25+5:30
शादी में मौजूद अन्य हस्तियों में रोहन मेहरा और शाइनी दीक्षित शामिल थे। आयुष के दोस्त जो शादी का हिस्सा नहीं बन सके, उन्होंने अरिया के सोशल मीडिया पोस्ट पर नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता' फेम आयुष विज ने मंगेतर साक्षी संग रचाई शादी, देखें तस्वीरें
मुंबईः टीवी सीरियाल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मोहित के नाम से मशहूर अभिनेता आयुष विज ने साक्षी कोहली के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आयुष और साक्षी 31 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। आयुष की बहन अरिया ने शादी से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।
अरिया ने नवविवाहितों के साथ एक तस्वीर साझा की, जो अपने पेस्टल शेड के वेडिंग आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही थी। जहां मोहित ने सफेद शेरवानी पहने हुए हैं तो वहीं, साक्षी गुलाबी और सुनहरे रंग के लहंगे में शानदार लग रही थी। आय़ुष की बहन ने भी अपने सफेद लहंगे में ग्लैमर का तड़का लगाया है।
शादी में मौजूद अन्य हस्तियों में रोहन मेहरा और शाइनी दीक्षित शामिल थे। आयुष के दोस्त जो शादी का हिस्सा नहीं बन सके, उन्होंने अरिया के सोशल मीडिया पोस्ट पर नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के अभिनेता की तस्वीरों पर टिप्पणी करते हुए, हिना खान ने लिखा, “बहुत-बहुत बधाई। भगवान भला करे," वहीं प्रेमी रॉकी जायसवाल ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा-"मुबारकान"।
बता दें, आयुष ना अभिनय के अलावा प्रोडक्शन के साथ भी काम करते हैं। उन्होंने रेमो डिसूजा के साथ स्ट्रीट डांसर और रेस 3 जैसी फिल्मों में काम किया है। दूसरी ओर, साक्षी मनोरंजन उद्योग से संबंधित नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पेशे से काउंसलर हैं। इस साल की शुरुआत में दोनों ने अपनी सगाई की घोषणा की थी।