Movie Stree World TV Premiere: अगर नहीं देख पाएं हैं मूवी स्त्री तो इस रविवार दोपहर 1 बजे इस चैनेल को करें ऑन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: November 28, 2018 07:39 AM2018-11-28T07:39:41+5:302018-11-28T07:40:52+5:30

Movie Stree World Television Premiere (मूवी स्त्री वर्ल्ड टीवी प्रीमियर | मूवी स्त्री वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर): इस साल सबसे हिट मूवी स्त्री का प्रसारण 2 दिसंबर को दोपहर 1 बजे इस फेमस चैनल पर होगा।

Watch Movie Stree World TV Premiere on 02nd December at 1 PM on Star Gold Starring Raj Kumar Rao and Shraddha Kapoor | Movie Stree World TV Premiere: अगर नहीं देख पाएं हैं मूवी स्त्री तो इस रविवार दोपहर 1 बजे इस चैनेल को करें ऑन

Movie Stree World TV Premiere | Movie Stree World Television Premiere | मूवी स्त्री वर्ल्ड टीवी प्रीमियर | मूवी स्त्री वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

मुंबई, 28 नवंबर: राजकुमार राव के दमदार अभिनय और श्रद्धा कपूर की ख़ूबसूरत अदाकारी से सजी इस साल की सबसे हिट हॉरर - कॉमेडी मूवी स्त्री का का प्रसारण 2 दिसंबर को दोपहर 1 बजे स्टार गोल्ड पर होने जा रहा है. 

20 करोड़ के बजट में बानी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ से ज्यादा रुपये कमाये हैं. 

इस साल की सुरपरहिट हॉरर कॉमेडी राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टार्ट और अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म स्त्री का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने वाला है। अगर आप अभी तक इस फिल्म को नहीं देख पाएं हैं तो घबराइए मत अब आप घर पर अपनी टीवी पर इस फिल्म को देख सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले महीने नवंबर में ये फिल्म स्टार गोल्ड पर रिलीज की जाएगी। 

कहानी- फिल्म स्त्री की कहानी एक ऐसी औरत या भूत की कहानी है जो गांव के मर्दों को गायब करके अपने साथ ले जाती है। गांव में होने वाली वार्षिक पूजा के सिर्फ चार दिन ही वह स्त्री आती है और मर्दों को अपना निशाना बनाती है। वो स्त्री पीछे से आदमी को उसके नाम से बुलाती है और जो आदमी भी मुड़ के उसे देख लेता है वो उसे अपने साथ ले जाती हैं। वहीं राजकुमार राव फिल्म में एक दर्जी की भुमिका में नजर आए हैं जो गांव के इस अंधविश्वास पर यकीन नहीं करते। एक दिन उनको श्रद्धा कपूर मिलती है और उन्हें अपना लंहगा सिलने को कहती हैं। राजकुमार राव अपना दिल श्रद्धा को दे बैठते हैं। श्रद्धा बताती हैं कि वो सिर्फ गांव की उस पूजा में शामिल होने आई हैं। 

श्रद्धा के आने के बाद एक बार फिर गांव से मर्द धीरे-धीरे कर गायब होने लगते हैं। जिनमें राजकुमार राव के दोस्त भी शामिल होते हैं। इसके बाद राजकुमार को पता चलता है कि श्रद्धा कपूर सिर्फ उन्हें ही नजर आती हैं। इसके बाद राजकुमार राव और उसके दोस्त उस स्त्री को ढूंढने में लग जाते हैं। अब देखना यही होगा कि फिल्म में असली स्त्री है कौन है। बताया जाता है कि फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित हैं। जिसमें साउथ इंडिया के एक गांव में कई मर्द लापता हो गए थे। 

डायरेक्शन- फिल्म का डायरेक्शन जबजदस्त है। फिल्म हॉरर कॉमेडी है तो फिल्म में कई सीन ऐसे हैं जो आपको डरा देंगे। मगर सबसे खास बात ये है कि डरने के तुरंत बाद कुछ ऐसा हो जाएगा कि आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। फिल्म के डायलॉग्स कमाल के है।

English summary :
Movie Stree World TV Premiere (Movie Stree World Television Premiere): Watch Movie Stree World TV Premiere on 02nd December at 1 PM on Star Gold Starring Raj Kumar Rao and Shraddha Kapoor


Web Title: Watch Movie Stree World TV Premiere on 02nd December at 1 PM on Star Gold Starring Raj Kumar Rao and Shraddha Kapoor

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे