लॉकडाउन के दौरान काम नहीं मिलने से परेशान टीवी कलाकार ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: May 17, 2020 05:48 IST2020-05-17T05:48:48+5:302020-05-17T05:48:48+5:30

खारघर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सिंह कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था और लॉकडाउन के कारण उसे कोई काम भी नहीं मिल पा रहा था।

TV artist Manjot Singh upset over not getting work during lockdown commits suicide | लॉकडाउन के दौरान काम नहीं मिलने से परेशान टीवी कलाकार ने की आत्महत्या

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsलॉकडाउन के कारण काम नहीं मिलने और कर्ज से परेशान 32 वर्षीय एक टीवी कलाकार ने नवी मुंबई के पास मौजूद खारघर स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बताया कि खारघर के स्वप्नपूर्ति कॉम्पलेक्स में रहने वाले मनजोत सिंह ने शुक्रवार रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

लॉकडाउन के कारण काम नहीं मिलने और कर्ज से परेशान 32 वर्षीय एक टीवी कलाकार ने नवी मुंबई के पास मौजूद खारघर स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि खारघर के स्वप्नपूर्ति कॉम्पलेक्स में रहने वाले मनजोत सिंह ने शुक्रवार रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि सिंह की पत्नी ने उसे फंदे से लटकता देख कर शोर मचाया, लेकिन शायद कोरोना वायरस महामारी के डर से मदद के लिये कोई नहीं आया।

मौके पर पहुंची पुलिस सिंह को नजदीक के एक अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

खारघर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सिंह कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था और लॉकडाउन के कारण उसे कोई काम भी नहीं मिल पा रहा था।

Web Title: TV artist Manjot Singh upset over not getting work during lockdown commits suicide

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे