'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस के लिए खुशखबरी, इस अंदाज में शो में वापसी करेंगी चहेती 'दयाबेन'
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 29, 2018 12:12 IST2018-03-29T12:12:33+5:302018-03-29T12:12:33+5:30
निराश फैंस के लिए एक खुशखबरी है। खबर के मुताबिक दयाबेन जल्द शो में वापसी करने वाली हैं।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस के लिए खुशखबरी, इस अंदाज में शो में वापसी करेंगी चहेती 'दयाबेन'
मुंबई(29 मार्च): छोटे पर्दे के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से पिछले कई दिनों ने उनकी चहेती दयाबेन गायब हैं। ऐसे में निराश फैंस के लिए एक खुशखबरी है। खबर के मुताबिक दयाबेन जल्द शो में वापसी करने वाली हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिशा (दयाबेन) एक लंबे समय से मैटरनिटी लीव पर थीं, लेकिन अब वे शो में वापसी के लिए एकदम तैयार हैं और जल्द पर फैंस से रुबरु होंगी। दया दी रिएंट्री के लिए शो के मेकर्स शो में नया ट्रैक लाने वाले हैं।
स्टार सीक्रेट्स: नेचुरल ग्लो पाने के लिए ये 5 टिप्स फॉलो करती हैं जेनिफर विंगेट
शो में अब दया और जेठालाल अपनी पुरानी यादों को ताजा करते दिखेंगे। वे अपना बचपन और उन दिनों की मस्ती को याद करते नजर आएंगे। वहीं, कहा जा रहा है कि शो में दया की वापसी वाले सीन फिल्माए भी जा चुके हैं, जिसकी फुटेज मेकर्स आने वाले एपिसोड में दिखाएंगे। वहीं, बीते कुछ दिनों से इस बात की चर्चा थी कि दया ने शो को अलविदा कह दिया है।
टीवी एक्ट्रेस के साथ जिम में हुआ शारीरिक शोषण, कई दिनों से पीछे पड़ा था शख्स
लेकिन अब इस खबर ने सभी बातों पर विराम लगा दिया है। दरअसल दिशा ने अपनी बेटी के छोटे होने के कारण मेकर्स से वापसी के लिए थोड़ा और समय मांगा था। दिशा मे पिछले साल नवंबर में एक बेटी को जन्म दिया था, जिसके पहले से वह शो से छुट्टी पर चल रही हैं। ऐसे में अब फैंस एक बार फिर से जेठालाल के साथ उनकी कैमिस्ट्री का मजा ले पाएंगे।