Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे ने अर्शी खान को लेकर देखा ऐसा सपना कि आप भी रह जाएंगे हैरान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 3, 2018 16:46 IST2018-01-03T16:44:03+5:302018-01-03T16:46:48+5:30

बिग बॉस के बीबी माउंटेन टास्क के दौरान शिल्पा शिंदे टिकट टू फिनाले की दावेदारी हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाई हैं।  

Shilpa Shinde had the weirdest dream in Bigg Boss 11  | Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे ने अर्शी खान को लेकर देखा ऐसा सपना कि आप भी रह जाएंगे हैरान

shilpa shinde

कलर्स चैनल का रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 में हर दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है। टीवी शो का VOOT ऐप पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें शिल्पा शिंदे अपने एक सपने के बारे में बताने जा रही है। शिल्पा के इस सपने को देखकर उनके फैंस भी हैरान हो जाएंगे। 

इस वीडियो में शिल्पा शिंदे पुनीश शर्मा और आकाश ददलानी से बात करते हुए दिख रही हैं। जिसमें वह कह रही है, ''मुझे ना एक सपना आया। बिग बॉस के घर में एक औरत है जो कि बच्चे जन्म दिए जा रही है। वो औरत ना अर्शी खान जैसी थी और उसे कुछ नहीं करना, वह बस हर रोज बच्चे को जन्म दे रही है।"

शिल्पा शिंदे आगे कहती हैं, ''मुझे पता नहीं ये कैसा सपना था। मैं तो कुछ समझ भी नहीं पा रही थी, बड़ा ही फालतू था जो भी था'' इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर भी लोग शेयर कर रहे हैं।

शो के हाल ही में बीबी माउंटेन टास्क के दौरान शिल्पा शिंदे टिकट टू फिनाले की दावेदारी हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाई हैं।लेकिन उन्हें मिलने वाले फैंस के सपोर्ट से ये माना जा सकता है कि वह फिनाले में पहुंचने की दावेदार हैं।


शिल्पा शिंदे शो की शुरुआत से ही सबसे फेमस कंटेस्टेंट हैं। शिल्पा शिंदे को सीजन 11 जीतने के मजबूत दावेदारों में से देखा जाता है।

Web Title: Shilpa Shinde had the weirdest dream in Bigg Boss 11 

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे