VIDEO: डांस दीवाने 3 के सेट पर शहनाज गिल ने माधुरी दीक्षित संग लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल
By वैशाली कुमारी | Updated: August 21, 2021 19:26 IST2021-08-21T19:16:33+5:302021-08-21T19:26:03+5:30
वीडियो में शहनाज गिल और माधुरी दीक्षित एक साथ डांस करते हुए दिख रही हैं। दोनों के इस डांस के वीडियो को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है।

माधुरी दीक्षित और शहनाज गिल
इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में शहनाज गिल और माधुरी दीक्षित एक साथ डांस करते हुए दिख रही हैं। दोनों के इस डांस के वीडियो को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि वीडियो को वायरल भयानी नाम के एक यूजर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक इंस्टाग्राम पर 5.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं कई यूजर्स इस पर अपना प्यार भरा रिएक्शन भी दे रहे हैं।
आपको बता दें कि बिग बॉस के 13वें सीजन में शहनाज गिल को खूब पसंद किया गया था। शहनाज ने उस दौरान लाखों लोगों के दिलों को जीता था। उनके कई क्यूट वीडियो भी उस दौरान सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड किए थे, जिन पर कई मजेदार मीम्स भी बने। अब उनका एक वीडियो फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज और माधुरी दीक्षित बहुत ही खूबसूरती से "बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल" गाने पर डांस कर रही हैं। आपको बता दें कि ये गाना लज्जा फिल्म का है, जिसमें माधुरी दीक्षित के साथ मनीषा कोईराला भी डांस करती हुई नजर आई थीं।
वीडियो में शहनाज जिस तरह से हूबहू माधुरी दीक्षित की तरह स्टेप को मैच कर रही हैं। उसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि वे बॉलीवुड में आने के लिए एकदम तैयार हैं। आपको बता दें कि शहनाज अक्सर अपने अनोखे स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। यही नहीं बिग बॉस सीजन 13 के दौरान वे इंटरनेट पर खूब चर्चा में रहीं थीं। उस दौरान ना जाने कितने मीम्स उनके ऊपर बनकर वायरल हुए थे। उसी समय शहनाज लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुईं। आज उनके लाखों चाहने वाले हैं। शहनाज गिल अक्सर रियलिटी शो और इवेंट्स में दिखती रहती हैं।