रामानंद सागर द्वारा बनाए गए रामायण के री-टेलीकास्ट से लोग हैं काफी खुश, सोशल मीडिया पर दिखे शानदार रिएक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2020 14:32 IST2020-03-27T14:31:26+5:302020-03-27T14:32:31+5:30

रामानंद द्वारा बनाए गए रामायण को एक बार फिर से टेलीकास्ट किया जा रहा है। 28 मार्च से सुबह 9 बजे और रात बजे टेलीकास्ट किया जाएगा।

ramanand sagar ramanyan re-telecast from 28 march people happy gave fabulous reaction on social media | रामानंद सागर द्वारा बनाए गए रामायण के री-टेलीकास्ट से लोग हैं काफी खुश, सोशल मीडिया पर दिखे शानदार रिएक्शन

रामांनद सागर द्वारा बनाए गए रामायण के रि-टेलीकास्ट से लोग हैं काफी खुश (Photo-social media)

Highlightsरामानंद द्वारा बनाए गए रामायण को एक बार फिर से टेलीकास्ट किया जा रहा है।इस बात से लोग काफी खुश हैं और तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

बचपन  हमसब अपने परिवार के साथ बैठ कर रामायण देखा करते थे। लोगों को भी ये रामायण काफी पसंद आता था और आज भी रामानंद सागर द्वारा बनाई गए रामायण के आगे अबतक जितने भी रामायण बनाए फीके ही लगे। लेकिन काफी दिनों पहले बंद हो चुके इस रामायण को दोबारा शुरू करने की बात की जा रही है। 28 मार्च से सुबह 9 बजे और रात के 9 बजे फिर आप दुरदर्शन पर देख सकेंगे। इस बात से काफी लोग खुश हैं। 

फैन्स इस बात को लेकर इतने खुश है कि सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लॉकडाउन के दौरान ये बहुत अच्छी बात है। बहुत ही अच्छा कदम है। इस खबर को सुन कर लोग सरकार की तारीफ कर रहे हैं। मालूम हो लॉकडाउन के दौरान फैन्स घरों में रह रहे लोगों के लिए बहुत ही मुश्किल समय है ऐसे में रामायण का आइडिया काफी अच्छा है।

खास बात तो यह कि सुबह 9 बजे टेलीकास्ट होने वाला एपिसोड 1 होगा तो रात को 9 बजे टेलीकास्ट होने वाला एपिसोड रिपीट नहीं बल्कि दूसरा एपिसोड होगा। यानी की आप एक दिन में दो एपिसोड देख सकते हैं। ट्विटर रामायण ट्रेंड कर रहा है। इस बात से मालूम होता है कि लोग इस कदम से खुश है और आज भी रामानंद सागर रामायण देखना चाहते हैं। 

Web Title: ramanand sagar ramanyan re-telecast from 28 march people happy gave fabulous reaction on social media

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे