छोटे पर्दे की इस फेमस एक्ट्रर्स ने की गुपचुप मंदिर में शादी, शेयर की वेडिंग की छू जाने वाली फर्स्ट फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 12, 2018 13:05 IST2018-12-12T13:05:31+5:302018-12-12T13:05:31+5:30

पारुल और  चिराग काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब इन्होंने अपने रिश्ते को नाम दे दिया है।

parul chauhan married with chirag- thakkar first photo | छोटे पर्दे की इस फेमस एक्ट्रर्स ने की गुपचुप मंदिर में शादी, शेयर की वेडिंग की छू जाने वाली फर्स्ट फोटो

छोटे पर्दे की इस फेमस एक्ट्रर्स ने की गुपचुप मंदिर में शादी, शेयर की वेडिंग की छू जाने वाली फर्स्ट फोटो

 टीवी सीरियल 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' में दिनों  सुवर्णा के रोल में नजर आ रहीं टीवी एक्‍ट्रेस पारुल चौहान ने भी सात फेरे ले लिए हैं। पारुल की शादी की खबरें कई दिनों से सोशल मीडिया पर जोरों में थीं। अब उन्होंने  मंदिर में अपने बॉयफ्रेंड चिराग ठक्‍कर से शादी कर ली है।

पारुल और  चिराग काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब इन्होंने अपने रिश्ते को नाम दे दिया है। एक दिन पहले ही पारुल की मेहंदी की रस्‍म हुई, जिसकी कई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं।

बधुवार को पारुल और चिराग ने मुंबई के इस्‍कॉन मंदिर में शादी कर ली है। यहां से इस जोड़ी की कई तस्‍वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गई हैं। पारुल अपनी शादी पर लाल रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं हैं। वहीं, चिराग ने क्रीम और महरून शेरवानी पहनी थी।

बता दें कि मुंबई में शादी के बाद पारुल अपने होमटाउन यानी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक छोटा-सा फंक्शन रखेंगी, जहां उनके नजदीकी लोग ही शामिल होंगे। पारुल की चिराग ठक्कर से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए 2015 में मुलाकात हुई थी।  जिसके बाद से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

Web Title: parul chauhan married with chirag- thakkar first photo

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे