नच बलिए 9: पहले ही दिन शूटिंग के दौरान भिड़ गए ये एक्स कपल, जमकर कटा बवाल
By मेघना वर्मा | Updated: July 7, 2019 13:04 IST2019-07-07T13:04:15+5:302019-07-07T13:04:15+5:30
बताया जा रहा है कि नच बलिए शो के पहले एपिसोड में दीपिका और रणवीर की एंट्री हो सकती है। पहले ही एपिसोड में कपल्स को एनर्जी देने के लिए दीपिका और रणवीर एंट्री लेंगे।

नच बलिए 9: पहले ही दिन शूटिंग के दौरान भिड़ गए ये एक्स कपल, जमकर कटा बवाल
टीवी का सबसे पॉपलुर शो नच बलिए 9 इन दिनों काफी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि जल्द ही शो को टेलीविजन पर टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं इस सो की शूटिंग शुरू कर दी गई है। वहीं खबर है कि शूटिंग के पहले ही दिन सेट पर जमकर बवाल कटा है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो में भाग ले रहे एक्स कपल मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह के बीच के बीच जमकर बहस बाजी हुई। बात यहां तक पहुंच गई कि मधुरिमा और विशाल एक-दूसरे पर चिल्लाने लगे। मधुरिमा ने विशाल को काफी अपशब्द भी कहा। इसके बाद सेट पर जमकर बवाल हुआ।
बता दें मधुरिमा तुली और विशाल की मुलाकात चंद्रकांता के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों के बीच अफेयर भी हुआ। मगर ये रिश्ता चल नहीं पाया। अब एक बार फिर ये दोनों साथ नच बलिए सीजन 9 में दिखाई देंगे। इस बार शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस शो में फोगाट बहन में से गीता फोगाट भी नजर आने वाली हैं।
बताया जा रहा है कि इस शो के पहले एपिसोड में दीपिका और रणवीर की एंट्री हो सकती है। पहले ही एपिसोड में कपल्स को एनर्जी देने के लिए दीपिका और रणवीर एंट्री लेंगे। वहीं खबर तो ये भी है कि इस बार नच बलिए को रवीना टंडन जज कर सकती हैं। मगर अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।