नागिन 3 के एक्टर पर्ल वी पुरी पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, देर रात पुलिस ने किया गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: June 5, 2021 10:54 IST2021-06-05T10:51:49+5:302021-06-05T10:54:54+5:30

गौरतलब है कि बीते साल अक्टूबर के महीने में पर्ल वी पुरी के पिता का निधन हो गया था। साल 2013 में उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसी साल टीवी सीरियल 'दिल की नजर से खूबसूरत' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।

naagin 3 actor pearl v puri arrested for alleged charges of rape and molestation | नागिन 3 के एक्टर पर्ल वी पुरी पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, देर रात पुलिस ने किया गिरफ्तार

नागिन 3 के एक्टर पर्ल वी पुरी पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, देर रात पुलिस ने किया गिरफ्तार

Highlights बीते साल अक्टूबर के महीने में पर्ल वी पुरी के पिता का निधन हो गया थासाल 2013 में उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थीलीड एक्टर के तौर पर उन्हें पहला ब्रेक 'फिर भा ना माने बदतमीज दिल' से मिला

टीवी एक्टर करण मेहरा के पत्नी संग मारपीट के बाद अब नागिन 3 के एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पर्ल वी पुरी को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर पर एक महिला ने रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला के इस आरोप के बाद देर रात पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। खबर लिखे जाने तक अभी कोई सूचना नहीं है कि वे हिरासत में हैं या छूट गए हैं।

गौरतलब है कि बीते साल अक्टूबर के महीने में पर्ल वी पुरी के पिता का निधन हो गया था। साल 2013 में उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसी साल टीवी सीरियल 'दिल की नजर से खूबसूरत' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, लीड एक्टर के तौर पर उन्हें पहला ब्रेक 'फिर भा ना माने बदतमीज दिल' से मिला।

नागिन 3 से मिली पहचान

वैसे पर्ल वी पुरी कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन उनको पहचान एकता कपूर के नागिन 3 से मिली। इससे पहले वे 'नागार्जुन एक योद्धा', 'बेपनाह प्यार' में नजर आ चुके हैं। एकता की ही  'ब्रह्मराक्षस 2' सीरियल्स में भी काम किया। इसके अलावा पर्ल कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं।

Web Title: naagin 3 actor pearl v puri arrested for alleged charges of rape and molestation

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे