बिग बॉस 14 का हिस्सा नहीं होंगी महिका शर्मा, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

By मनाली रस्तोगी | Published: July 15, 2020 07:30 PM2020-07-15T19:30:22+5:302020-07-15T19:35:25+5:30

एक्ट्रेस महिका शर्मा (Mahika Sharma) ने बताया कि वो इस बार बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का हिस्सा नहीं रहेंगी।

Mahika Sharma cannot be a part of Bigg Boss 14 | बिग बॉस 14 का हिस्सा नहीं होंगी महिका शर्मा, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

बिग बॉस 14 का हिस्सा नहीं होंगी महिका शर्मा, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Highlightsइस समय लंदन में हैं महिका शर्माबिग बॉस 14 के लिए कई सेलेब्स से चल रही बात

टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, शो के 14वें सीजन के लिए कई सेलेब्स को अप्रोच किया जा रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस महिका शर्मा (Mahika Sharma) का कहना है कि वो इस बार शो का हिस्सा नहीं होंगी।

लंदन में हैं महिका शर्मा 

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, इस बार शो के मेकर्स उन सेलेब्स को नहीं लेंगे जोकि इस साल विदेश से होकर आएं हैं। महिका का कहना है कि वो ये शो नहीं करेंगी क्योंकि इस समय वो लंदन में हैं। उन्होंने कहा कि अगर वो वापस आ भी जाति हैं तो चूंकि वो विदेश होकर आई हैं तो शो के मेकर्स उन्हें नहीं लेंगे। इसलिए वो रिस्क नहीं लेना चाहती हैं और वहीं रहना पसंद कर रही हैं। 

ये सेलेब्स भी हो सकते हैं शामिल

बता दें, फैंस बिग बॉस सीजन 14 को लेकर काफी उत्सुक हैं। बताया जा रहा है कि शो के लिए नागिन फेम एक्ट्रेस निया शर्मा और एक्टर विवियन डिसेना को अप्रोच किया गया है। वहीं, शो को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ही होस्ट करेंगे। यही नहीं, कयास लगाए जा रहे हैं कि सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन भी इस बार शो का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसे में अब देखना ये है कि बिग बॉस 14 की फाइनल लिस्ट क्या है और शो कब शुरू होगा।

Web Title: Mahika Sharma cannot be a part of Bigg Boss 14

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे