Video:अनूप जलोटा के साथ एक बार फिर रियाज करती दिखीं जसलीन मथारू

By मेघना वर्मा | Updated: February 26, 2019 17:25 IST2019-02-26T17:25:33+5:302019-02-26T17:25:33+5:30

बिग बॉस 12 में अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा हुई थी। अंत तक दोनों के रिश्तों को लेकर काफी कंफ्यूजन बना रहा।

Jasleen Matharu sing with Anup Jalota | Video:अनूप जलोटा के साथ एक बार फिर रियाज करती दिखीं जसलीन मथारू

Video:अनूप जलोटा के साथ एक बार फिर रियाज करती दिखीं जसलीन मथारू

बिग बॉस सीजन 12 की सबसे चर्चित कंन्टेस्टेंट जसलीन मथारू और अनूपा जलोटा एक बार फिर से साथ में दिखाई दिए हैं। भजन सम्राट अनूप जलोटा एक बार फिल अपनी शिष्या जसलीन के साथ रियाज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें बिग बॉस 12 में दोनों के रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा हुई थी। अंत तक दोनों के रिश्तों में काफी कंफ्यूजन रहा है।

जसलीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडिल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो सुर सम्राट अनूप जलोटा के साथ रियाज करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए जसलीन ने लिखा, "अनूप जलोटा के साथ अपना फेवरेट गाना गा रही हूं, वो चुप रहे तो मेरे दिल के दाग जलते हैं। क्या खूबसूरत गाना है। '' वीडियो में दोनों की ही जुगलबंदी दिख रही है। दोनों ने बिग बॉस के घर में भी एक साथ गाना गाया था। 

 

दीपक ठाकुर और सोमी खान को दिया मौका

जसलीन की आवाज को फैंस हमेशा पसंद करते आए हैं। बिग बॉस में भी उनके गुनगनाए जाने वाले गाने को फैंस काफी पसंद करते थे। सोशल मीडिया पर शेयर किए उनके इस वीडियो को भी लोग पसंद कर रहे हैं। वहीं बिग बॉस से निकले  दीपक ठाकुर और सोमी खान को अनूप जलोटा ने अपने म्यूजिक एलबम में चांस दिया है। 

Web Title: Jasleen Matharu sing with Anup Jalota

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे