गीता फोगाट रेसलर पति पवन कुमार के साथ इस रिएलिटी शो में कर सकती हैं पार्टिसिपेट
By मेघना वर्मा | Updated: June 23, 2019 16:23 IST2019-06-23T16:23:19+5:302019-06-23T16:23:19+5:30
गीता फोगाट और बबीता फोगाट पर आमिर खान की फिल्म दंगल सुपर डुपर हिट हुई। गीता फोगाट का ये दूसरा रिएलिटी शो होगा। इससे पहले गीता खतरों के खिलाड़ी में भी आ चुकी हैं।

गीता फोगाट रेसलर पति पवन कुमार के साथ इस रिएलिटी शो में कर सकती हैं पार्टिसिपेट
टीवी के सबसे पॉपुलर डांस रिएलिशी शो नच बलिए का 9वां सीजन शुरु होने जा रहा है। इस शो के लिए अभी भी किन कपल्स को आना है किनको नहीं इस बात को लेकर लोग कयास लगा रहे हैं। इस बार मैरिड कपल्स के साथ एक्स कपल्स भी डांस करते दिखाई दे सकते हैं।
वहीं शो में कई जोड़ियों की एंट्री को लेकर भी नाम सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट गीता फोगाट भी पति पवन कुमार के साथ नच बलिए डांस शो में पार्टिसिपेट कर सकते हैं। नई रिपोर्ट की मानें तो नेशनल लेवल के रेसलर और पति-पत्नी की ये जोड़ी अब रोमांटिक अंदाज में डांस फ्लोर पर उतर सकती है।
गीता फोगाट और पवन कुमार को नच बलिए सीजन 9 के लिए फाइनल किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही ये कपल प्रोमो शूट करेगी। ये पहली बार होगा जब कोई रेसलर जोड़ी शो में हिस्सा ले रही है।
गीता फोगाट और बबीता फोगाट पर आमिर खान की फिल्म दंगल सुपर डुपर हिट हुई। गीता फोगाट का ये दूसरा रिएलिटी शो होगा। इससे पहले गीता खतरों के खिलाड़ी में भी आ चुकी हैं। जहां उनके टास्क करने के तरीके और उनके जज्बे की सभी ने तारीफ की थी।