किडनी खराब होने की वजह से मशहूर टीवी एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का निधन
By स्वाति सिंह | Updated: July 17, 2018 09:01 IST2018-07-17T08:40:15+5:302018-07-17T09:01:12+5:30
Rita Bhaduri Passes away: बताया जा रहा है कि यह बीते 10 दिनों से आईसीयू में भर्ती थी।

टीवी एक्ट्रेस रीता भादुरी का निधन|Rita Bhaduri Passes away| Famous TV actress Rita Bhaduri Died|
मुंबई, 17 जुलाई: मशहूर टीवी एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। मंगलवार सुबह लगभग 8:30 बजे उनके निधन की खबर आई है। अभिनेता शिशिर शर्मा ने फेसबुक पोस्ट जरिए रीता भादुड़ी के निधन की खबर दी। उन्होंने लिखा, "हमें आपको यह सूचित करने के लिए गहरा अफसोस है कि रीता भादुड़ी अपनी यात्रा के लिए आगे बढ़ गई हैं। अंतिम संस्कार संस्कार 17 जुलाई, मंगलवार 12 बजे दोबारा श्मशान मैदान, पारसी वाडा रोड, परशिवाड़ा, चक्रला, अंधेरी पूर्व में आयोजित किया जाएगा। उदास.....एक अद्भुत इंसान खो गया.....हम में से कई लोगों के लिए एक मां...हम आपको मिस करेंगे मां
बताया जा रहा है कि वह बीते 10 दिनों से आईसीयू में भर्ती थी। एक्टर अमित बहल ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा था, "रीताजी पिछले 10 दिनों से सुजय अस्पताल में हैं। सीआईएनटीएए के हमारे सदस्य उनके साथ जाते हैं।" एक्टर के साथ साथ अमित सीआईएनटीएए के वरिष्ठ संयुक्त सचिव भी हैं।
भादुड़ी के करियर की बात करें तो वह पांच दशकों टेलीविजन की दुनिया में छाई हुई हैं। अभी हाल ही में उन्हें स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'निमकी मुखिया' में देखा गया था। इस सीरियल में उन्होंने इमरती देवी का किरदार निभाया था।रीता भादुड़ी की उम्र 62 साल की थी और वह बीते काफी समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से गुजर रही थी। बावजूद इसके उन्होंने अपने हर शो में एक दमदार भूमिका निभाई थी।
बता दें कि बीते वर्ष ही इस बात का खुलासा हुआ था कि उनकी किडनी काफी कमजोर हो गई है। इसके कारण उन्हें हर दूसरे दिन डायलिसिस के लिए अस्पताल जाना पड़ता था।