फांसी लगाकर अभिनेत्री ने की आत्महत्या, जानें क्या है मौत का कारण ?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 18, 2018 16:12 IST2018-07-18T16:09:26+5:302018-07-18T16:12:22+5:30
तमिल इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस प्रियंका ने बुधवार को आत्महत्या कर ली है।

फांसी लगाकर अभिनेत्री ने की आत्महत्या, जानें क्या है मौत का कारण ?
तमिल इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस प्रियंका ने बुधवार को आत्महत्या कर ली है। खबर के अनुसार अभिनेत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जानकारी के मुताबिक टीवी एक्ट्रेस प्रियंका ने वलासारावक्कम में स्थित अपने घर पर ही फांसी लगाकर जान दे दी है।
वहीं, प्रियंका तमिल टीवी सीरियल वामसम में ज्योतिका के किरदार के लिए फेमस हुई थीं। इस शो में उनके किरदार को फैंन जमकर सराहा था। वहीं, इस सीरियल में वह बाहुबली फेम एक्ट्रेस रम्या कृष्णनन के साथ नजर आईं थी।
खबर के मुताबकि प्रियंका की मौत की सूचना सबसे पहले उनकी नौकरानी ने दी। बुधवार बुधवार सुबह प्रियंका की नौकरानी जब उनके घर पर पहुंची तो उसने प्रियंका को पंखे से लटके हुए पाया। जिसके बाद उनसे सभी को सूचित किया।
साथ ही प्रियंका के सुसाइड को लेकर घरेलू कलह वजह बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस की शादी को करीब 3 साल गुजर चुके थे लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। परिवार में परेशानी और अनबन होने की मुख्य वजह यही बताई जा रही है। प्रियंका की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। आत्महत्या का सही कारण पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।