ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी के रिश्ते में आई दरार, कपल का हुआ ब्रेकअप!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 16, 2020 09:54 IST2020-04-16T09:54:08+5:302020-04-16T09:54:08+5:30

‘पवित्र रिश्ता’ फेम कपल ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी का ब्रेकअप हो गया है। दरअसल, दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल्स के दौरान हुई थी

couple rithvik dhanjani and asha negi breakup | ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी के रिश्ते में आई दरार, कपल का हुआ ब्रेकअप!

ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी के रिश्ते में आई दरार, कपल का हुआ ब्रेकअप!

Highlightsपवित्र रिश्ता फेम ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी से भला कौन रूबरू नहीं है साल 2013, नवंबर में ऋत्विक और आशा ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया

पवित्र रिश्ता फेम ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी से भला कौन रूबरू नहीं है। दोनों के कपल को फैंस काफी पसंद करते हैं। कपल को हमेशा हर जगह साथ देखा जाता है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इन दोनों की पहली मुलाकात पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी। दोनों एक लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार अब दोनों अलग अलग हो गए हैं। दोनों को अलग दोनों पर परिवार और कुछ दोनों के दोस्तों को जानकारी है। दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही है।दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं बैठ रही थीं, जिसकी वजह से रिलेशनशिप में दरार आने लगी थी।

खबर के अनुसार दोनों आपसी सहमति से अलग हुए हैं। एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है दोनों को अलग हुए।  आशा और ऋतिक साथ में ही रहते थे, लेकिन अब आशा अपने घर चली गई हैं।दोनों ने अलग होने का फैसला ऋत्विक के स्पेन जाने से पहले लिया। 

 2019 में खबर आई थी कि दोनों शादी करने वाले हैं लेकिन बाद में दोनों ने इस बात को अफवाह करारा दिया था। आशा नेगी, ऋत्विक के परिवार के काफी करीब थीं। दोनों एक-दूसरे के साथ छह साल रहे। साल 2013, नवंबर में ऋत्विक और आशा ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया। इसके बाद दोनों साथ में डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए सीजन 6’ में नजर आए।

Web Title: couple rithvik dhanjani and asha negi breakup

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे