बॉलीवुड के इन सितारों ने छोटे पर्दे पर आजमाया हाथ
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 14, 2017 16:42 IST2017-12-14T13:09:41+5:302017-12-14T16:42:51+5:30
मुंबई मायानगरी का शहर जहां हजारों लोग अपने सपने पूरे करने आते हैं। कुछ ऐसे भी भी होते हैं जिनके सितारे बुलंदी को छू लेते हैं तो कुछ के गर्दिश में चले जाते हैं, शायद इसी का ही नाम है बॉलीवुड।

बॉलीवुड के इन सितारों ने छोटे पर्दे पर आजमाया हाथ
मुंबई मायानगरी का शहर जहां हजारों लोग अपने सपने पूरे करने आते हैं। कुछ ऐसे भी भी होते हैं जिनके सितारे बुलंदी को छू लेते हैं तो कुछ के गर्दिश में चले जाते हैं, शायद इसी का ही नाम है बॉलीवुड। बॉलीवुड के ऐसे अनगिनत सितारे हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर जमकर राज किया और फिर छोटे पर्दे की ओर भी रुख किया।
टीवी एक ऐसा माध्यम हैं माना जाता है जिससे आम जनता बड़े पैमाने पर जुड़ी रहती है। शायद यही वजह है कि अमिताभ, शाहरुख़ और सलमान जैसे बड़े बॉलीवुड सितारे टीवी शो में अपना हाथ आजमा चुके हैं। अधिकांश सितारों ने रिएलिटी शो टाइप में ज्यादा काम किया, लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी रहे जिन्होंने डेली सोप से अपने करियर का आगाज किया। आइए, हम आपको बताते हैं कि कौन हैं वो सितारे जिन्होंने बॉलीवुड के बाद टॉलीवुड के डेली सोप में अजमाया हाथ-
श्रीदेवी: श्रीदेवी ने 'मालिन अय्यर' शो से अपने छोटे पर्दे की शुरूआत की थी। यह शो 2004 से 2005 तक चला था। इस शो की कहानी श्रीदेवी के चुलबुले किरदार के आस-पास घुमती थी। लेकिन दुर्भाग्यवश दर्शकों को यह शो इतना रास नहीं आया और महज कुछ दिनों बाद ही इसको बंद करना पड़ा था।
जायद खान- एक्टर जायद खान भी अब छोटे पर्दे पर नजर आने लगे हैं। वह सोनी टीवी के शो 'हासिल' में इन दिनों नजर आ रहे हैं। वैसे तो जायद छोटे पर्दे पर तो कोई खास कमाल कर नहीं पाए। ऐसे में देखना होगा कि हाल ही में आया जायद का ये शो क्या कमाल करता है।

रवीना टंडन- बिंदास अभिनेत्री रवीना टंडन ने सन 2004 में 'साहिब बीवी और गुलाम' नाम के शो में छोटी बहु का किरदार निभाया था लेकिन दर्शको ने उनके इस रूप को पसंद नहीं किया।







