जानिए अब तक किस-किस के सिर पर सजा 'बिग बॉस' का खिताब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 15, 2018 14:03 IST2018-01-15T11:21:04+5:302018-01-15T14:03:19+5:30

2006 में शुरू हुए बिग बॉस को फैंन ने अब तक जमकर पसंद किया है।

biggboss winner list of all season | जानिए अब तक किस-किस के सिर पर सजा 'बिग बॉस' का खिताब

जानिए अब तक किस-किस के सिर पर सजा 'बिग बॉस' का खिताब

बिग बॉस के 11वें सीजन के विजेता का ऐलान हो गया है। शो के 11 वें सीजन में शिल्पा शिंदे के सिर पर खिताब सजा है। शिल्पा से पहले 10 प्रतियोगी इस सीजन को जीत चुके हैं। 2006 में शुरू हुए बिग बॉस को फैंन ने अब तक जमकर पसंद किया है। आइए जानते जानते हैं अब तक बिग बॉस के विजेता कौन-कौन रहा है।

राहुल रॉय (2006)

बिग बॉस का आगाज 2006 में हुआ, शो के पहले सीजन में कई बड़े स्टार्स घर अंदर नजर आए। शो का पहला सीजन नवम्बर 2006 से जनवरी 2007 तक चला था। इस सीजन के विनर बने थे आशिकी फेम राहुल रॉय। वहीं,  इस सीजन में पहले रनरअप करोल व दूसरे रनरअप रवि किशन थे।

आशुतोष(2008)

2008 के सीजन 2 में आशुतोष कौशिक बिग बॉस के विजेता बने थे, आशुतोष रोडीज में भी विनर बनने में कामयाब रहे थे। हालांकि, इसके बाद वह फिल्मों या सीरियल में नजर नहीं आए।

बिंदू दारा सिंह (2009)

बिग बॉस का तीसरा सीजन अक्टूबर 2009 से दिसम्बर 2009 तक चला था। इस सीजन के विनर विंदू दारा सिंह बने थे। पहले रनरअप का स्थान परवेश राना ने पाया था। और दूसरे रनरअप का स्थान पूनम ढिल्लोन ने प्राप्त किया था। इस शो को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था।


श्वेता तिवारी(2010)

बिग बॉस का चौथा सीजन अक्टूबर 2010 से जनवरी 2011 तक चला था। इस सीजन की विनर श्वेता तिवारी बनी थी। पहले रनरअप का स्थान ग्रेट खली ने पाया था। इस शो को सलमान खान ने होस्ट किया था।

जूही परमान (2011)

बिग बॉस का पांचवा सीजन अक्टूबर 2011 से जनवरी 2012 तक चला था। इस सीजन की विनर जूही परमार बनी थी। पहले रनरअप का स्थान महक चहल ने पाया था। इस शो को भी सलमान खान व संजय दत ने होस्ट किया था।

उर्वशी ढ़ोलकीया (2012)

बिग बॉस का छठा सीजन अक्टूबर 2012 से जनवरी 2013 तक चला था। इस सीजन की बिग बॉस विनर बनी थी। पहले रनरअप का स्थान इमाम सिद्की ने पाया था। इस शो को भी सलमान खान ने होस्ट किया था।

गौहर खान (2013)

बिग बॉस का सातंवा सीजन सितम्बर 2013 से दिसम्बर 2013 तक चला था। इस सीजन की विनर गौहर खान बनी थी। पहले रनरअप का स्थान मुर्खजी की ने पाया था। इस शो को भी सलमान खान ने होस्ट किया था।

गौतम गुलाटी (2014)

सीजन 8 में गौतम गुलाटी ने बिग बॉस का खिताब जीता। गौतम छोटे पर्दे के फेमस चेहरे थे। बिग बॉस का आठंवा सीजन सितम्बर 2014 से जनवरी 2015 तक चला था।  पहले रनरअप का स्थान करिश्मा तंना ने पाया था। इस शो को भी सलमान खान ने होस्ट किया था।

प्रिंस नरुला (2015)

बिग बॉस का नंवा सीजन अक्टूबर 2015 से जनवरी 2016 तक चला था। इस सीजन के विनर प्रिंस नरुला बने थे। पहले रनरअप का स्थान रिषभ सिंहा ने पाया था। इस शो को भी सलमान खान ने होस्ट किया था।

मनवीर गुर्जर(2016)

बिग बॉस सीजन 10 के विजेता 'इंडियावाले' मनवीर गुर्जर बने। बिग बॉस के इस सीजन में सिलेब्स के साथ आम आदमी भी आए थे और इस सीजन के विनर भी आम आदमी ही रहे।

शिल्पा शिंदे (2017)

बिग बॉस के 11 वें सीजन की विजेता शिल्पा शिंदे रही हैं। जबकि टीवी की एक और चर्चित चेहरा हिना खान शो की रनरअप रहीं। शिल्पा को 44 लाख कैश और बिग बॉस की ट्राफी मिली।

Web Title: biggboss winner list of all season

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे