Bigg Boss 19 Weekend ka Vaar: अमाल मलिक पर भड़के सलमान खान, पूछा- यहां क्या सोने के लिए आए हो?

By रुस्तम राणा | Updated: September 6, 2025 15:01 IST2025-09-06T15:01:23+5:302025-09-06T15:01:23+5:30

वीकेंड का वार एपिसोड के टीज़र प्रोमो में, सलमान ने अमाल से पूछा: "अमाल, यहां पर क्या आप सोने के लिए आए हो? आप ये बताने आए हैं कि असली अमाल मलिक कौन हैं! आपने बता दिया।" अमाल ने ना कहते हुए सिर हिलाया।

Bigg Boss 19 Weekend ka Vaar: Salman Khan gets angry at Amal Malik, asks- have you come here to sleep? | Bigg Boss 19 Weekend ka Vaar: अमाल मलिक पर भड़के सलमान खान, पूछा- यहां क्या सोने के लिए आए हो?

Bigg Boss 19 Weekend ka Vaar: अमाल मलिक पर भड़के सलमान खान, पूछा- यहां क्या सोने के लिए आए हो?

Bigg Boss 19 Weekend ka Vaar: पहले दिन से ही घर में चल रहे ड्रामे ने वीकेंड का वार के लिए काफी उम्मीदें जगा दी हैं। मेकर्स ने अब एक प्रोमो जारी किया है जिससे पता चलता है कि इस वीकेंड के एपिसोड में होस्ट सलमान खान इस बात पर गौर करेंगे कि घर में अब तक कुछ प्रतिभागी किस तरह से सुरक्षित खेल रहे हैं। सलमान ने अमाल मलिक पर निशाना साधते हुए उनसे पूछा कि क्या बिग बॉस के घर में आने का उनका मुख्य कारण सोना है।

सलमान अमाल पर जमकर बरसे

वीकेंड का वार एपिसोड के टीज़र प्रोमो में, सलमान ने अमाल से पूछा: "अमाल, यहां पर क्या आप सोने के लिए आए हो? आप ये बताने आए हैं कि असली अमाल मलिक कौन हैं! आपने बता दिया।" अमाल ने ना कहते हुए सिर हिलाया।

सलमान कहते हैं, "किस बात का आप इंतजार कर रहे हैं? जो आपकी बाहर की छवि थी, उससे बदतर हुई जा रही है। बहुत उम्मीद बढ़ गई थी, कि अमाल इस घर में तूफान मचाएगा। असल में, एक फ्रंट फुट वाला आदमी महेज एक बैकग्राउंड आर्टिस्ट बन के रह गया है।"


अब तक, अमाल शो में अन्य प्रतियोगियों के खिलाफ गुटबाजी करते हुए और कई अन्य प्रतियोगियों पर अपनी राय रखते हुए नज़र आ रहे हैं। वह और ज़ीशान क़ादरी अक्सर इस बारे में बयान देते नज़र आते हैं कि खेल कैसे खेला जाना चाहिए।

सलमान खान द्वारा होस्ट किया जा रहा यह सीज़न "घरवालों की सरकार" की थीम पर आधारित है, जो घरवालों को बिग बॉस से भी ज़्यादा फ़ैसले लेने की शक्ति देता है। इस रियलिटी शो में गौरव खन्ना, अशनूर कौर, नेहल चुडासमा, बसीर अली, ज़ीशान क़ादरी, नीलम गिरी, तान्या मित्तल, अवेज़ दरबार, नगमा मिराजकर, कुनिका सदानंद और फरहाना भट्ट सहित 16 प्रतियोगी शामिल हैं। यह शो हर रोज़ रात 9 बजे जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होता है और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे प्रसारित होता है।

Web Title: Bigg Boss 19 Weekend ka Vaar: Salman Khan gets angry at Amal Malik, asks- have you come here to sleep?

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे